Rajasthan Vidya Sambal Yojana 2026-27: राजस्थान में गेस्ट फैकल्टी के 76791 पदों पर भर्ती, जनपद वाइज जमा कर सकते हैं फॉर्म
राजस्थान में गेस्ट फैकल्टी के तौर पर 76791 पदों पर भर्ती होगी। योग्य अभ्यर्थी जिले के अनुसार फॉर्म निकलने पर तय तिथियों में ऑफलाइन आवेदन कर सकते हैं।

rajasthan guest faculty teacher recruitment 2026
HighLights
राजस्थान में गेस्ट फैकल्टी टीचर के हजारों पदों पर होगी भर्ती।
विद्या संबल योजना के तहत की जाएगी भर्ती।
जॉब डेस्क, नई दिल्ली। टीचर बनने का सपना देख रहे युवाओं के लिए बड़ी खबर है। राजस्थान सरकार की ओर से राज्य के स्कूलों में टीचर्स के रिक्त पदों को भरने के लिए विद्या संबल योजना (Rajasthan Vidya Sambal Yojana) शुरू की है। इसके मुताबिक राज्य के विद्यालयों/ आवासीय विद्यालयों/ छात्रावासों में विषय विशेषज्ञ अनुभवी व्यक्तियों को गेस्ट फैकल्टी के रूप में नियुक्त किया जायेगा। भर्ती के लिए आवेदन की लास्ट डेट जिले के अनुसार निर्धारित है। रिपोर्ट्स के मुताबिक 2026-27 में इस योजना के तहत 76,791 रिक्त पदों को भरा जाना है।
गेस्ट फैकल्टी पदों के लिए क्या है योग्यता
- उम्मीदवार के पास सहायक आचार्य पद के लिए निर्धारित आवश्यक शैक्षणिक योग्यता होनी चाहिए।
- अभ्यर्थी ने कम से कम 21 वर्ष पूरी कर ली हो।
- राजस्थान के मूल निवासी अभ्यर्थियों को आवेदन करने पर वरीयता दी जाएगी।
- विषय विशेषज्ञ और अनुभवी व्यक्तियों को गेस्ट फैकल्टी के रूप में आमंत्रित किया जा सकता है।
ऑफलाइन जमा करना होगा फॉर्म
इस भर्ती के लिए अभ्यर्थियों को ऑफलाइन फॉर्म वेबसाइट पर जाकर डाउनलोड करना होगा और उसे पूर्ण रूप से भरकर सभी आवश्यक दस्तावेजों के साथ संबंधित कॉलेज या संस्थान में जमा करना होगा।
कैसे होगा चयन
उम्मीदवार की योग्यता और दस्तावेजों की जांच निर्धारित चयन समिति द्वारा की जाएगी। गेस्ट फैकल्टी के पैनल की जांच और अनुमोदन संबंधित जिला स्तरीय LEAD कॉलेज के प्राचार्य की अध्यक्षता वाली समिति करेगी। इसके बाद समिति अभ्यर्थी को गेस्ट फैकल्टी पदों के लिए नियुक्त करेगा।
प्रति घंटे के हिसाब से मिलेगी सैलरी
गेस्ट फैकल्टी को प्रति घंटे के अनुसार मानदेय मिलेगा। ग्रेड-3 शिक्षक, अनुदेशक और प्रयोगशाला सहायक के लिए 300 रुपए प्रति घंटे या अधिकतम 21 हजार रुपए प्रतिमाह सैलरी दी जा सकती है। वरिष्ठ अध्यापक को 350 रुपए प्रति घंटे और अधिकतम 25 हजार रुपए प्रतिमाह, जबकि व्याख्याता को 400 रुपए प्रति घंटे और अधिकतम 30 हजार रुपए प्रतिमाह तक वेतन दिया जा सकता है
उच्च शिक्षा के लिए नियुक्त यानी असिस्टेंट प्रोफेसर पदों के लिए 800 रुपए प्रति घंटे (अधिकतम 45000) प्रतिमाह, एसोसिएट प्रोफेसर को 1000 रुपए प्रति घंटा (अधिकतम 52000, प्रोफेसर को1200 रुपए प्रति घंटे (अधिकतम 60000) प्रतिमाह मानदेय दिया जा सकता है।
