विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

राजस्थान RAS प्रारंभिक परीक्षा के लिए सिटी स्लिप और एडमिट कार्ड तिथि जारी, प्रीलिम्स परीक्षा 6 दिसंबर को

Published: Fri, 27 Nov 2026 12:38 PM (IST)

राजस्थान RAS प्रारंभिक परीक्षा के लिए सिटी स्लिप और एडमिट कार्ड तिथि का एलान कर दिया गया है। परीक्षा 06 दिसंबर को आयोजित कराई जाएगी।

Rajasthan RPSC RAS Pre Exam City/Admit Card Date 2026

Rajasthan RPSC RAS Pre Exam City/Admit Card Date 2026

HighLights

  1. 29 नवंबर को जारी होगी सिटी स्लिप।

  2. 06 दिसंबर को होगी प्रारंभिक परीक्षा।

एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) आरएएस की प्रारंभिक परीक्षा में भाग लेने वाले अभ्यर्थियों के लिए एक जरूरी सूचना है। दरअसल आरपीएससी ने आरएएस प्रारंभिक परीक्षा के लिए एक आधिकारिक सूचना जारी की है। जिसमें परीक्षा में शामिल होने के लिए सिटी स्लिप और एडमिट कार्ड तारीख का एलान किया गया है। परीक्षा में शामिल होने वाले सभी अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि वे RAS Pre Exam City एवं Admit Card 2026 डाउनलोड करने के लिए अपने लॉगिन क्रेडेंशियल को पहले से ही तैयार रखें।

कब जारी होगी सिटी स्लिप और एडमिट कार्ड

आरपीएससी की ओर से जारी की गई आधिकारिक अधिसूचना के मुताबिक आरएएस प्रारंभिक परीक्षा की सिटी स्लिप 29 नवंबर और एडमिट कार्ड 03 दिसंबर, 2026 को जारी किया जाएगा। अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट rpsc.rajasthan.gov.in की मदद से सिटी स्लिप और एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे।

कब होगी परीक्षा

राजस्थान आरएएस परीक्षा का आयोजन 06 दिसंबर, 2026 को किया जाएगा। परीक्षा एक शिफ्ट में दोपहर 12 बजे से लेकर दोपहर 3 बजे तक आयोजित कराई जाएगी। प्रारंभिक परीक्षा में अभ्यर्थियों से सामान्य ज्ञान और सामान्य विज्ञान विषय से 200 अंकों के सवाल पूछे जाएंगे। जो उम्मीदवार इस परीक्षा में पास होंगे। उन्हें मुख्य परीक्षा के लिए आमंत्रित किया जाएगा। मुख्य परीक्षा 01 और 02 मई, 2027 को आयोजित कराई जाएगी। यह परीक्षा कुल 800 अंकों के लिए होगी। 

कितने पदों पर होगी भर्ती

इस भर्ती के जरिये कुल 607 योग्य अभ्यर्थियों की नियुक्ति की जाएगी। इसमें 192 पद राजस्थान स्टेट सर्विस एग्जाम और 415 पद राजस्थान सबोर्डिनेट सर्विस परीक्षा के लिए आरक्षित है।

 

 

 

यह भी पढ़ें: राजस्थान CET 12th Level एडमिट कार्ड जारी, एक क्लिक से करें डाउनलोड, परीक्षा 1 दिसंबर से स्टार्ट

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।