विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Rajasthan RBSE 12th Result 2026 OUT: राजस्थान 12th की परीक्षा में नव्या ने किया टॉप, कॉमर्स स्ट्रीम से 93.64 पर्सेंट स्टूडेंट्स पास

Published: Mon, 30 Mar 2026 06:36 PM (IST)Updated: Tue, 31 Mar 2026 10:30 AM (IST)

राजस्थान कक्षा बारहवीं परीक्षा का रिजल्ट आज 31 मार्च सुबह 10 बजे जारी कर दिया गया है। छात्र एवं अभिभावक ...और पढ़ें

RBSE 12th Result 2026: यहां देखें पूरी जानकारी।

RBSE 12th Result 2026: यहां देखें पूरी जानकारी।

HighLights

  1. 31 मार्च को जारी हुआ कक्षा 12वीं परीक्षा का रिजल्ट

  2. ऑफिशियल वेबसाइट से कर सकते हैं चेक

एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) की ओर से आयोजित कक्षा बारहवीं की परीक्षा में शामिल होने वाले छात्रों के लिए एक बड़ी खुशखबरी है। दरअसल (RBSE) की ओर से आज 31 मार्च को राजस्थान बोर्ड कक्षा बारहवीं परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया गया है। जो छात्र कक्षा बारहवीं की परीक्षा में शामिल हुए थे। अब वे आरबीएसई की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर अपना रिजल्ट डाउनलोड कर सकते हैं। रिजल्ट डाउनलोड करने के लिए छात्रों को रोल नंबर एवं जन्मतिथि दर्ज करनी होगी।

ऐसे कर सकते है इंटरनेट के बगैर रिजल्ट चेक

परीक्षा में शामिल हुए छात्र तीनों स्ट्रीम का रिजल्ट ऑफलाइन यानी बगैर इंटरनेट के भी चेक कर सकते हैं। ऐसे में अगर आप भी अपना रिजल्ट बगैर इंटरनेट के डाउनलोड करना चाहते हैं, तो इसके लिए SMS पर इस नंबर 5676750 पर RJ12 Roll Number टाइप करके भेजें। इसके थोड़ी देर बाद आपको रिजल्ट भेज दिया जाएगा।

Rajasthan RBSE 12th Result 2026 Date: कैसे और कहां से डाउनलोड करें रिजल्ट डाउनलोड

राजस्थान कक्षा बारहवीं परीक्षा का रिजल्ट कल जारी होने वाला है। इसलिए छात्रों एवं अभिभावकों की सहायता के लिए यहां रिजल्ट डाउनलोड करने के आसान स्टेप्स बताए गए हैं, जिसे फॉलो करके छात्र अपना रिजल्ट डाउनलोड कर सकते हैं।

  • रिजल्ट डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in पर जाकर विजिट करें।
  • अब वेबसाइट के होमपेज पर रिजल्ट एक्टिवेट लिंक पर क्लिक करें।
  • इसके बाद जन्मतिथि और रोल नंबर को दर्ज करें।
  • लॉगिन डिटेल को दर्ज करने के बाद रिजल्ट स्क्रीन पर ओपन हो जाएगा।
  • अंत में इसका एक प्रिंट आउट भी अवश्य निकाल लें।

यह भी पढ़ें: Rajasthan Board 10th Result 2026 Live: राजस्थान 12th परीक्षा का रिजल्ट कल 10 बजे होगा जारी, इन स्टेप्स से कर सकेंगे रिजल्ट डाउनलोड

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।