Move to Jagran APP

Rajasthan Police Constable Answer Key 2021: राजस्थान पुलिस कांस्टेबल आंसर-की रिलीज, 7 जुलाई तक दर्ज कराएं आपत्ति

Rajasthan Police Constable Answer Key 2021उम्मीदवारों के पास 7 जुलाई 2022 रात 11.59 बजे तक का मौका है। इस दौरान उम्मीदवार जाकर ऑफिशियल वेबसाइट पर आपत्ति दर्ज करा सकते हैं। उम्मीदवारों को इसके बाद दूसरा मौका नहीं दिया जाएगा

By Nandini DubeyEdited By: Published: Tue, 05 Jul 2022 02:04 PM (IST)Updated: Tue, 05 Jul 2022 02:08 PM (IST)
Rajasthan Police Constable Answer Key 2021: राजस्थान पुलिस कांस्टेबल आंसर-की रिलीज, 7 जुलाई तक दर्ज कराएं आपत्ति
राजस्थान पुलिस कांस्टेबल आंसर-की रिलीज हो चुकी है।

नई दिल्ली, एजुकेशन डेस्क। Rajasthan Police Constable Answer Key 2021: राजस्थान पुलिस कांस्टेबल आंसर-की रिलीज हो चुकी है। राजस्थान पुलिस ने उत्तर कुंजी 2021 आधिकारिक साइट police.rajasthan.gov.in पर अपलोड की है। अब ऐसे में, जो भी उम्मीदवार कांस्टेबल लिखित परीक्षा के लिए उपस्थित हुए हैं, वे राजस्थान पुलिस की आधिकारिक साइट police.rajasthan.gov.in के माध्यम से आंसर-की को डाउनलोड कर सकते हैं। इसके साथ ही अगर किसी उम्मीदवार को राजस्थान पुलिस आंसर-की पर कोई आपत्ति है तो वे इसके लिए विरोध भी दर्ज करा सकते हैं। इसके लिए उम्मीदवारों के पास 7 जुलाई 2022 रात 11.59 बजे तक का मौका है। इस दौरान उम्मीदवार जाकर ऑफिशियल वेबसाइट पर आपत्ति दर्ज करा सकते हैं। उम्मीदवारों को इसके बाद दूसरा मौका नहीं दिया जाएगा। वहीं उम्मीदवारों की सहूलियत के लिए, नीचे आसान स्टेप्स दिए गए हैं, जिनको फॉलो करके राजस्थान पुलिस की आधिकारिक साइट के माध्यम से आंसर-की को आसानी से डाउनलोड कर सकते हैं।

loksabha election banner

Rajasthan Police Constable Answer Key 2021: राजस्थान पुलिस कांस्टेबल आंसर-की डाउनलोड करने के लिए फॉलो करें ये स्टेप्स

राजस्थान पुलिस कांस्टेबल आंसर-की डाउनलोड करने के लिए सबसे पले राजस्थान पुलिस की आधिकारिक साइट police.rajasthan.gov.in पर जाएं। इसके बाद, होम पेज पर उपलब्ध राजस्थान पुलिस कांस्टेबल उत्तर कुंजी 2021 लिंक पर क्लिक करें। अब लॉगिन डिटेल्स दर्ज करें और सबमिट पर क्लिक करें। इसके बाद, आपकी उत्तर कुंजी स्क्रीन पर प्रदर्शित होगी। अब उत्तर कुंजी की जांच करें और पेज डाउनलोड करें।आगे की जरूरत के लिए उसी की एक हार्ड कॉपी अपने पास रखें।

बता दें कि राजस्थान पुलिस कांस्टेबल के लिय यह परीक्षा 16 मई, 2022 को जयपुर जिले में आयोजित की गई थी। वहीं इस भर्ती अभियान के माध्यम से राजस्थान पुलिस में कांस्टेबल के 4588 पदों पर नियुक्ति करेगा। इसके अलावा, उम्मीदवार राजस्थान पुलिस कांस्टेबल भर्ती से संबंधित अधिक विवरणों की जांच के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.