Rajasthan LDC Cut off 2026: आरएसएसबी एलडीसी ग्रेड II एवं जूनियर असिस्टेंट कटऑफ कैटेगरी वाइज करें चेक, ये रहा PDF
राजस्थान स्टाफ सिलेक्शन बोर्ड द्वारा एलडीसी एवं जूनियर असिस्टेंट भर्ती परीक्षा का रिजल्ट एवं कटऑफ जारी कर दिया गया है। ...और पढ़ें

Rajasthan LDC Result 2026
HighLights
राजस्थान एलडीसी रिजल्ट एवं कटऑफ PDF यहां से करें डाउनलोड।
सफल अभ्यर्थी टाइपिंग टेस्ट के लिए क्वालीफाई।
एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSSB) की ओर से राजस्थान लोअर डिवीजन क्लर्क (LDC) ग्रेड II और जूनियर असिस्टेंट परीक्षा का रिजल्ट घोषित कर दिया गया है। नतीजे जारी होने के साथ ही बोर्ड की ओर से कटऑफ भी जारी किया गया है। आपको बता दें कि सभी वर्ग के अनुसार कटऑफ अलग-अलग निर्धारित हुआ है। जिन उम्मीदवारों ने निर्धारित कटऑफ प्राप्त किया है वे फेज 2 (टाइपिंग टेस्ट) के लिए क्वालीफाई हुए हैं।
कितने अभ्यर्थी हुए टाइपिंग टेस्ट के लिए सफल
बोर्ड की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार कैटेगरी वाइज निर्धारित कटऑफ के आधार पर Typing Test (फेज-2) एग्जाम के लिए पदों के सापेक्ष 3 गुणा अभ्यर्थियों को शॉर्टलिस्ट किया गया है।
कैटेगरी वाइज देखें कटऑफ
जनरल श्रेणी का कटऑफ
एलडीसी ग्रेड II एवं जूनियर असिस्टेंट कटऑफ जनरल श्रेणी के अंतर्गत GEN का 153.6821, फीमेल (FEM) का 148.693, WID. श्रेणी का 82.8132, DIV. श्रेणी का 86.8544 और जनरल श्रेणी के तहत EX का कटऑफ 61.6931 दर्ज किया गया है।
एससी/ SC श्रेणी का कटऑफ
एससी श्रेणी के अंतर्गत GEN का 135.0272, FEM का 124.745, WID. का 77.0265, DIV. का 71.8911 दर्ज किया गया है।
ओबीसी/ OBC श्रेणी का कटऑफ
ओबीसी श्रेणी के अंतर्गत GEN का 149.4976, FEM का 143.2297 और DIV. कैटेगरी का 81.0721 दर्ज किया गया है।
एसटी/ST श्रेणी का कटऑफ
- GEN 122.9152
- FEM 118.9924
- WID. 72.9996
- DIV. 73.8643
GEN-EWS कैटेगरी का कटऑफ
- GEN 143.7019
- FEM 138.2996
- WID. NA
- DIV. 80.9933
- EX NA
अन्य वर्गों का कटऑफ



रिजल्ट ऐसे करें चके
आपको बता दें कि राजस्थान एलडीसी परीक्षा का आयोजन 05 जुलाई 2026 को दो शिफ्ट में करवाया गया था। अब बोर्ड की ओर से नतीजों की घोषणा कर दी गई है। अभ्यर्थी ऑफिशियल वेबसाइट rssb.rajasthan.gov.in पर जाकर या इस पेज पर नीचे दिए डायरेक्ट लिंक से PDF डाउनलोड कर रिजल्ट चेक कर सकते हैं। मेरिट लिस्ट में सफल उम्मीदवारों का रोल नंबर, एप्लीकेशन नंबर, नाम, पिता का नाम, माता का नाम, जेंडर, कैटेगरी, एरिया (TSP/ Non TSP) दर्ज है।
LDC Grade II / Junior Assistant 2026
- List of Shortlisted Candidate's for Type Test (TSP)
- Provisional List of Candidates Passed in Written Examination (NTSP) (Part-2)
- Provisional List of Candidates Passed in Written Examination (TSP)
- Provisional List of Candidates Passed in Written Examination (NTSP) (Part-1)
- List of Candidates Passed in Written Examination (NTSP) (Part-3)
- Provisional Result of Written Exam and Cut-Off Marks
