Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Rajasthan BSTC Result 2022: एक्टिव हुआ राजस्थान प्री-डीएलएड रिजल्ट लिंक, 5.99 लाख उम्मीदवारों के लिए बड़ी खबर

    By Rishi SonwalEdited By:
    Updated: Wed, 02 Nov 2022 07:07 AM (IST)

    Rajasthan BSTC Result 2022 राजस्थान प्री-डीएलएड रिजल्ट 2022 की घोषणा 1 नवंबर को कर दी गई है। पिछले माह 8 अक्टूबर को आयोजित इस परीक्षा में सम्मिलित हुए 5.99 लाख उम्मीदवार अपना परिणाम वेबसाइट पर एक्टिव लिंक से ऑनलाइन देख सकते हैं।

    Hero Image
    राजस्थान बीएसटीसी रिजल्ट 2022 लिंक को आधिकारिक वेबसाइट, panjiyakpredeled.in पर एक्टिव कर दिया गया।

    एजुकेशन डेस्क। Rajasthan BSTC Result 2022: आखिरकार राजस्थान प्री-डीएलएड रिजल्ट 2022 के लिंक को आधिकारिक वेबसाइट, panjiyakpredeled.in पर पर एक्टिव कर दिया गया है। उम्मीदवार इस लिंक से अपना राजस्थान बीएसटीसी रिजल्ट 2022 देख सकते हैं। इसके लिए उम्मीदवारों को अपना रोल नंबर व जन्म-तारीख भरकर सबमिट करनी होगी। इससे पहले, राजस्थान प्रारंभिक शिक्षा विभाग के अंतर्गत प्री.डी.एल.एड. परीक्षा के समन्वयक कार्यालय एवं पंजीयक शिक्षा विभागीय परीक्षाएं, बीकानेर द्वारा इस साल आयोजित परीक्षा के परिणाम की घोषणा 1 नवंबर 2022 को दोपहर बाद की गई। ऐसे में में सम्मिलित हुए करीब 6 लाख उम्मीदवारों का इंतजार समाप्त हो गया है। दूसरी तरफ, प्राप्त जानकारी के मुताबिक प्री-डीएलएड की इस बार की परीक्षा में सामान्य वर्ग में रामदेव ने टॉप किया है, उन्हें 89 फीसदी अंक मिले हैं। वहीं, संस्कृत वर्ग में विधिका जैन ने टॉप किया है, उन्हें 77 फीसदी अंक प्राप्त हुए हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    राजस्थान बीएसटीसी प्री-डीएलएड रिजल्ट 2022 डायरेक्ट लिंक

    यह भी पढ़ें - Rajasthan Vidya Sambal Yojana 2022: राजस्थान विद्या सम्बल योजना के लिए आवेदन 2 नवंबर से, 93,000 गैस्ट फेकल्टी भर्ती

    Rajasthan BSTC Result 2022: राजस्थान शिक्षा मंत्री ने दी जानकारी

    राजस्थान प्री-डीएलएड परीक्षा परिणाम 2022 आज, 1 नवंबर को घोषित किए जाने को लेकर आधिकारिक जानकारी राज्य सरकार में शिक्षा मंत्री डॉ. बुलाकी दास कल्ला ने दी। शिक्षा मंत्री ने सोमवार, 31 अक्टूबर 2022 को ट्वीट करके बताया, “प्री डी एल एड परीक्षा 2022 का परीक्षा परिणाम कल दिनांक 1 नवंबर 2022 को दोपहर बाद जारी किया जाएगा। इस परीक्षा में 599294 अभ्यार्थी सम्मलित हुए।”

    यह भी पढ़ें - Rajasthan DElEd Result 2022: घोषित होने वाले राजस्थान प्री-डीएलएड के नतीजे, इन स्टेप में करें चेक

    Rajasthan BSTC Result 2022: 8 अक्टूबर को हुआ था प्री-डीएलएड एग्जाम

    राजस्थान प्री-डीएलएड एग्जाम 2022 का आयोजन प्री.डी.एल.एड. परीक्षा के समन्वयक कार्यालय द्वारा 8 अक्टूबर को किया गया था। इस परीक्षा के लिए 6 लाख से अधिक उम्मीदवारों ने अप्लाई किया था। हालांकि, परीक्षा में 5,99,294 उम्मीदवार ही सम्मिलित हुए थे। ऐसे में लाखों उम्मीदवार राजस्थान बीएसटीसी रिजल्ट 2022 के अंतर्गत प्री-डीएलएड के नतीजे वेबसाइट, panjiyakpredeled.in पर देख सकेंगे।

    यह भी पढ़ें - Sarkari Naukri 2022: नवंबर में इन 1.6 लाख सरकारी नौकरियों के लिए है आवेदन का मौका, देखें अधिसूचना व आवेदन लिंक

    बता दें कि राजस्थान के विभिन्न टीचिंग कॉलेजों में डिप्लोमा इन एलीमेंट्री एजुकेशन (डीएलएड-सामान्य) और डिप्लोमा इन एलीमेंट्री एजुकेशन (डीएलएड-संस्कृत) कोर्सेस में इस साल दाखिले के लिए योग्य उम्मीदवारों के चयन हेतु प्रवेश परीक्षा का आयोजन किया गया था। इस परीक्षा के लिए आवेदन प्रक्रिया 19 अगस्त से 6 सितंबर 2022 तक चली थी।