विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 01, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Rajasthan Pre DElEd Result 2022: यहां जानिए राजस्थान प्रीडीएलएड परीक्षा में किसने किया टॉप

By Nandini DubeyEdited By:
Published: Tue, 01 Nov 2022 02:35 PM (IST)Updated: Tue, 01 Nov 2022 06:37 PM (IST)

Rajasthan Pre DElEd Result 2022 राजस्थान प्रीडीएलएड परीक्षा में 5. 9 लाख से ज्यादा छात्र-छात्राएं इस परीक्षा में शामिल हुए ...और पढ़ें

राजस्थान प्री-डीएलएड 2022 परिणाम आधिकारिक वेबसाइट पर जारी होने वाला है।
राजस्थान प्री-डीएलएड 2022 परिणाम आधिकारिक वेबसाइट पर जारी होने वाला है।

 नई दिल्ली, एजुकेशन डेस्क। Rajasthan BSTC Pre DElEd Result 2022: राजस्थान प्रीडीएलएड 2022 परीक्षा परिणाम (Rajasthan Pre Diploma in Elementary Education Entrance Examination, Pre DELEd 2022) का इंतजार जल्द खत्म हो गया है। राजस्थान शिक्षा विभाग के अधीन प्री-डीएलएड समन्वयक कार्यालय द्वारा आयोजित होने वाली इस परीक्षा का परिणाम एक महीने से कम समय में घोषित किया जा गया है। दरअसल, इस परीक्षा का आयोजन 08 अक्टूबर, 2022 को किया था। इसके बाद, अब आज 01 नवंबर, 2022 को नतीजों की घोषित किया गया है। परीक्षा में सामान्य वर्ग में रामदेव ने टॉप किया है। वहीं संस्कृत वर्ग में विधिका जैन ने टॉप किया है। रामदेव ने जहां, 89 फीसदी अंक हासिल किए हैं। वहीं विधिका को 77 फीसदी अंक मिले हैं।

राजस्थान प्री-डीएलएड रिजल्ट 2022 देखने के लिए डायरेक्ट लिंक

वहीं इस संबंध में शिक्षा मंत्री बीडी कल्ला ने सूचना भी जारी की थी। इसके मुताबिक, उन्होंने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर ट्वीट करते हुए लिखा था कि, प्री डी एल एड परीक्षा 2022 का परीक्षा परिणाम कल दिनांक 1 नवंबर 2022 को दोपहर बाद जारी किया जाएगा। इस परीक्षा में 599294 अभ्यार्थी सम्मलित हुए।