विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 31, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Rajasthan 5th 8th Result 2024: जुलाई में होगे सप्लीमेंट्री एग्जाम, कटेगरी E के स्टूडेंट्स होंगे शामिल, परिणाम घोषित

Published: Fri, 31 May 2024 09:48 AM (IST)

राजस्थान बोर्ड 5वीं 8वीं रिजल्ट (Rajasthan Board 5th 8th Result 2024) की घोषणा के दौरान साझा की गई आधिकारिक जानकारी ...और पढ़ें

Rajasthan Board 5th 8th Result 2024: कटेगरी E के छात्र-छात्राओं को अगली कक्षा में दाखिले से रोका नहीं जाता है।
Rajasthan Board 5th 8th Result 2024: कटेगरी E के छात्र-छात्राओं को अगली कक्षा में दाखिले से रोका नहीं जाता है।

एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। राजस्थान शिक्षा विभाग के पंजीयक शिक्षा विभागीय परीक्षा बीकानेर कार्यालय द्वारा इस वर्ष 14 लाख से अधिक स्टूडेंट्स के लिए आयोजित प्रारंभिक शिक्षा पूर्णता परीक्षा (कक्षा 5) 2024 और 12 लाख से अधिक छात्र-छात्राओं के लिए प्रारंभिक शिक्षा अधिगम स्तर मूल्यांकन (कक्षा 8) परीक्षा 2024 के नतीजे (Rajasthan Board 5th 8th Result 2024) की घोषणा बृहस्पतिवार 30 मई को कर दी गई। इसके बाद दोनों ही कक्षाओं के परिणाम देखने के लिए लिंक को आधिकारिक शालादर्पण पोर्टल, rajshaladarpan.nic.in पर एक्टिव कर दिया गया है। पैरेंट्स अपने बच्चे का परिणाम वेबसाइट पर विजिट करके या नीचे दिए डायरेक्ट लिंक से देख सकते हैं।

राजस्थान बोर्ड 5वीं 8वीं रिजल्ट 2024 लिंक

Rajasthan 5th 8th Result 2024: कटेगरी E के स्टूडेंट्स के लिए सप्लीमेंट्री एग्जाम जुलाई

राजस्थान बोर्ड 5वीं 8वीं रिजल्ट 2024 की घोषणा के दौरान राजस्थान शिक्षा विभाग में स्कूल शिक्षा सचिव द्वारा साझा की गई आधिकारिक जानकारी के मुताबिक वर्ष 2023-24 की कक्षा 8 की परीक्षाओं में 95.7 फीसदी और कक्षा 5 में 97.6 फीसदी छात्र-छात्राएं उत्तीर्ण घोषित किए गए हैं।

यह भी पढ़ें - RBSE Board 5th 8th Result 2024 LIVE: इन Link से देखें राजस्थान बोर्ड 5वीं एवं 8वीं रिजल्ट, सप्लीमेंट्री एग्जाम जुलाई में

साथ ही, आठवीं में 49,929 छात्र-छात्राओं और पांचवीं में 9,500 छात्र-छात्राओं को कटेगरी E में रखा गया है। बता दें कि कटेगरी E में उन छात्र-छात्राओं को रखा जाता है जिनके मार्क्स 33 फीसदी से कम आए हैं। हालांकि, इन छात्र-छात्राओं को अगली कक्षा में दाखिले से रोका नहीं जाता है और परीक्षाफल सुधार के लिए सप्लीमेंट्री एग्जाम में सम्मिलित होने का अवसर दिया जाता है।

यह भी पढ़ें - Rajasthan 5th 8th Board Result 2024: इन लिंक से देखें राजस्थान बोर्ड कक्षा 5 और कक्षा 8 के परीक्षाफल rajshaladarpan.nic.in पर

शिक्षा सचिव ने राजस्थान बोर्ड 5वीं 8वीं रिजल्ट 2024 की घोषणा करके हुए कहा कि कटेगरी E में रखे गए छात्र-छात्राओं के लिए सप्लीमेंट्री एग्जाम का आयोजन जुलाई 2024 में किया जाएगा। इन परीक्षाओं की अधिक जानकारी के लिए पैरेंट्स शालादर्पण पोर्टल, rajshaladarpan.nic.in पर प्रकाशित होने वाले अपडेट्स पर नजर रखें और सम्बन्धित स्कूल के प्रिंसिपल से भी संपर्क करते रहें।