Rajasthan Board Exam 2027: राजस्थान बोर्ड 10th-12th टाइम टेबल में बदलाव, फरवरी में शुरू नहीं होंगे एग्जाम
RBSE की ओर से 10th-12th क्लास की परीक्षाओं के शेड्यूल में बदलाव किया गया है। अब परीक्षाएं फरवरी 2027 माह में आयोजित नहीं की जाएंगी।

Rajasthan Board Class 10th 12th timetable
HighLights
राजस्थान 10th 12th बोर्ड एग्जाम फरवरी 2027 से नहीं होंगे शुरू।
जनगणना के चलते टाइम टेबल में किया गया बदलाव।
एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन राजस्थान की ओर से X पर ट्वीट कर बड़ी जानकारी साझा की गई है। सूचना के अनुसार पहले बोर्ड परीक्षाओं का आयोजन फरवरी 2027 माह से स्टार्ट होना था जिसमें अब बदलाव किया गया है। RBSE की ओर से कहा गया है कि अब फरवरी 2027 में 10वीं और 12वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षाएं आयोजित नहीं की जाएंगी।
डेटशीट में क्यों किया गया बदलाव
राजस्थान बोर्ड की ओर से साझा की गई डिटेल के अनुसार फरवरी माह में राज्यभर में जनगणना करवाई जाएगी। इसके चलते परीक्षाओं को आयोजित नहीं किया जायेगा। अब बोर्ड परीक्षाएं मार्च 2027 माह से स्टार्ट होंगी।
पिछले साल माध्यमिक (10वीं) बोर्ड एग्जाम का आयोजन 12 फरवरी से 28 फरवरी 2026 तक और उच्च माध्यमिक (12वीं) बोर्ड एग्जाम 12 फरवरी से 11 मार्च 2026 तक संपन्न करवाए जायेंगे।
10वीं की बोर्ड परीक्षाएं दो बार होंगी आयोजित
सीबीएसई बोर्ड की तर्ज पर अब राजस्थान बोर्ड भी 10th क्लास के लिए बोर्ड परीक्षाओं का आयोजन दो बार करवाएगा। शैक्षणिक सत्र 2026-27 से माध्यमिक स्तर की प्रथम परीक्षा मुख्य परीक्षा होगी जो कि मार्च माह में आयोजित की जाएंगी वहीं द्वितीय बोर्ड परीक्षा (सुधारात्मक परीक्षा) तरीके की होंगी जिनका आयोजन मई माह में करवाया जायेगा।
बोर्ड की ओर से अब से दसवीं क्लास के लिए सप्लीमेंट्री परीक्षा आयोजित नहीं की जाएगी और इसे पूरी तरह से खत्म कर दिया गया है। दोनों ही परीक्षाओं के बाद ही फाइनल रिजल्ट जारी किया जायेगा। चाहे छात्र ने दूसरी परीक्षा में भाग लिया हो या नहीं।
तैयारी के लिए मॉडल पेपर जारी, यहां से करें डाउनलोड
माध्यमिक शिक्षा बोर्ड राजस्थान, अजमेर द्वारा कक्षा 10वीं एवं कक्षा 12वीं में पढ़ रहे स्टूडेंट्स की बेहतर तैयारी के लिए मॉडल पेपर डाउनलोड के लिए उपलब्ध करवा दिए गए हैं। मॉडल पेपर हल करके स्टूडेंट्स परीक्षा पैटर्न, किस सेक्शन के लिए कितने अंक निर्धारित हैं जैसी जानकारी हासिल कर सकते हैं। इसके साथ ही मॉडल पेपर द्वारा परीक्षा की तैयारियों भी परख सकते हैं। दोनों ही कक्षाओं के मॉडल पेपर का लिंक नीचे दिया जा रहा है।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।