विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 28, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

RBSE 8th Result 2023: राजस्थान बोर्ड 8वीं रिजल्ट डेट और टाइम के संबंध में बड़ी खबर, इस डेट तक हो सकते हैं जारी

By Nandini DubeyEdited By: Nandini Dubey
Published: Fri, 28 Apr 2023 03:02 PM (GMT+05:30)Updated: Fri, 28 Apr 2023 03:09 PM (GMT+05:30)

RBSE Class 8th Result 2023 आरबीएसई ने आधिकारिक तौर पर राजस्थान बोर्ड कक्षा 8वीं के परिणाम 2023 की तारीख समय ...और पढ़ें

RBSE Class 8th Result 2023: राजस्थान बोर्ड 8वीं रिजल्ट का इंतजार मई में खत्म हो सकता है।
RBSE Class 8th Result 2023: राजस्थान बोर्ड 8वीं रिजल्ट का इंतजार मई में खत्म हो सकता है।

एजुकेशन डेस्क। RBSE Class 8th Result 2023: राजस्थान बोर्ड 8वीं रिजल्ट के संबंध में बड़ी खबर है। राजस्थान बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (Rajasthan Board of Secondary Education, RBSE) की ओर से राज्य के सभी सहायता प्राप्त और गैर सहायता प्राप्त स्कूलों में पढ़ने वाले आठवीं कक्षा के परीक्षार्थियों के लिए नतीजे जल्द घोषित किए जाएंगे। मीडिया रिपोर्ट में यह संभावना जताई जा रही है कि यह मई के पहले सप्ताह में जारी हो जाएं। फिलहाल, अंक आधिकारिक पोर्टल में अपलोड किए जा रहे हैं।

आरबीएसई ने आधिकारिक तौर पर राजस्थान बोर्ड कक्षा 8वीं के परिणाम 2023 की तारीख, समय के बारे में कोई घोषणा नहीं की है। इसलिए परीक्षार्थियों और पैरेंट्स दोनों को ही सलाह दी जाती है कि आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in पर लॉगइन करके लेटेस्ट अपडेट चेक करते रहें। 

RBSE Class 8th Result 2023: राजस्थान बोर्ड 8वीं रिजल्ट चेक करने के लिए फॉलो करें ये स्टेप्स 

राजस्थान बोर्ड आठवीं कक्षा के परिणाम की जांच करने के लिए स्टूडेंट्स को सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट- rajeduboard.rajasthan.gov.in पर जाना होगा। अब दिखाई देने वाले होमपेज पर, RBSE 8वीं रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें। अब एक नया लॉगिन पेज खुलेगा। अपना रोल नंबर या कोई अन्य पूछा गया विवरण दर्ज करें पोर्टल पर पहुंचें और अपना परिणाम डाउनलोड करें। भविष्य के संदर्भों के लिए एक प्रिंट आउट ले लें। छात्र और अभिभावक अपने संबंधित स्कूलों से आरबीएसई कक्षा 8वीं की मार्कशीट भी प्राप्त कर सकेंगे।

आरबीएसई कक्षा 8 की परीक्षाएं 21 मार्च से 11 अप्रैल, 2023 के बीच अलग-अलग तिथियों पर आयोजित की गई थीं। यह परीक्षा राज्य के 9500 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की गई थी। बता दें कि रिपोर्ट के अनुसार, पिछले साल 2022 में राजस्थान बोर्ड 8वीं की परीक्षा में 94.97 फीसदी लड़के और 96.30 फीसदी लड़कियां कक्षा 8 की परीक्षा में पास हुईं थीं।

यह भी पढ़ें: PSEB 8th Result 2023: पंजाब बोर्ड आठवीं के नतीजे जारी, 98.01% स्टूडेंट्स पास, pseb.ac.in पर करें चेक