Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    PSEB 8th Result 2023: पंजाब बोर्ड आठवीं के नतीजे जारी, 98.01% स्टूडेंट्स पास, लवप्रीत कौर ने किया टॉप

    By Nandini DubeyEdited By: Nandini Dubey
    Updated: Fri, 28 Apr 2023 03:14 PM (IST)

    PSEB 8th Class Result 2023 पंजाब बोर्ड आठवीं कक्षा के परिणाम जल्द जारी करेगा। नतीजे देखने के लिए स्टूडेंट्स को PSEB की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर लॉगइन करना होगा। इसके बाद परिणाम आधिकारिक वेबसाइट पर प्रदर्शित हो जाएंगे।

    Hero Image
    PSEB 8th Class Result 2023: पंजाब बोर्ड आठवीं कक्षा का परिणाम जल्द घोषित किया जाएगा।

     एजुकेशन डेस्क। PSEB 8th Class Result 2023: पंजाब बोर्ड आठवीं कक्षा के परिणाम का इंतजार जल्द समाप्त गया है। नतीजे आधिकारिक वेबसाइट  www.pseb.ac.in पर जारी कर दिए गए हैं। परीक्षा में पहली रैंक  लवप्रीत कौर और दूसरी रैंक गुरनकीत कौर ने हासिल की है। वहीं,  सिमरनप्रीत कौर तीसरे स्थान पर रही हैं। 

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, कुछ देर में बोर्ड की ओर से प्रेस कॉन्फ्रेंस शुरू होने वाली है। इसके बाद नतीजों की घोषणा कर दी जाएगी।  संभावना है कि शैक्षणिक वर्ष 2023 के लिए पंजाब स्कूल एजुकेशन बोर्ड आज, 28 अप्रैल, 2023 को नतीजों की घोषणा कर दे। हालांकि, इस संबंध में कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं हुआ है। इसलिए स्टूडेंट्स और पैरेंट्स को को इस संबंध में केवल आधिकारिक वेबसाइट https://www.pseb.ac.in/home पर विजिट करना चाहिए। वहीं, अगर मीडिया रिपोर्ट्स पर गौर करें तो कहा जा रहा है कि दोपहर 2.30 बजे पंजाब बोर्ड एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से नतीजों की घोषणा करेगा। अब ऐसे में, कक्षा 8वीं की परीक्षा में शामिल वाले स्टूडेंट्स और उनके पैरेंट्स को सलाह दी जाती है कि वे अपना परिणाम से जुड़ी अपडेट चेक करने के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करते रहें। नतीजे जांचने के लिए स्टूडेंट्स और उनके पैरेंट्स की सहूलियत के लिए नीचे आसान स्टेप्स दिए गए हैं, जिनको फॉलो करके भी नतीजों की जांच हो सकती है।   

    पंजाब बोर्ड 8वीं कक्षा का परिणाम जांचने के इस डायरेक्ट लिंक पर करें क्लिक  (लिंक जल्द एक्टिव होगा)

    पंजाब बोर्ड परीक्षा परिणामों के साथ उम्मीदवारों का उत्तीर्ण प्रतिशत भी जारी किया जाएगा। इसके साथ ही परीक्षा में बेहतर प्रदर्शन करने वाले स्टूडेंट्स की लिस्ट भी रिलीज की जाएगी। वहीं, इस साल पीएसईबी कक्षा 8वीं परीक्षा 2023 का आयोजन 5 फरवरी, 2023 से 22 मार्च, 2023 तक किया गया था।

    PSEB 8th Class Result Date 2023: पिछले साल ऐसा रहा था प्रदर्शन

    पंजाब बोर्ड 8वीं कक्षा में पिछले साल, पास प्रतिशत मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार 98.25 प्रतिशत दर्ज किया गया था। वहीं, लड़कियों का पास प्रतिशत 98.70 प्रतिशत और लड़कों का 97.86 फीसदी दर्ज किया गया। ज्यादा जानकारी के लिए स्टूडेंट्स आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।  

    यह भी पढ़ें: CBSE Board Result 2023: न हो कंफ्यूज, सीबीएसई रिजल्ट मई या जून में कब होगी घोषणा, हर डिटेल जानें यहां