विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Rajasthan Board 12th Result 2026 Link: स्ट्रीम वाइज जारी हुआ राजस्थान बोर्ड 12वीं रिजल्ट, रोल नंबर से मार्कशीट करें डाउनलोड

Published: Sun, 29 Mar 2026 04:45 PM (GMT+05:30)Updated: Tue, 31 Mar 2026 10:57 AM (GMT+05:30)

आरबीएसई द्वारा राजस्थान बोर्ड आर्ट्स, साइंस एवं कॉमर्स स्ट्रीम का रिजल्ट आज यानी 31 मार्च को सुबह 10 बजे जारी ...और पढ़ें

Rajasthan Board 12th result 2026

Rajasthan Board 12th result 2026

HighLights

  1. राजस्थान बोर्ड 12th रिजल्ट जारी।

  2. सभी स्ट्रीम का परिणाम एक साथ घोषित।

एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। राजस्थान 12th बोर्ड परीक्षाओं में भाग लेने वाले लाखों छात्रों का इंतजार खत्म हो गया है। माध्यमिक शिक्षा बोर्ड राजस्थान (RBSE) द्वारा रिजल्ट आज (31 मार्च) सुबह 10 बजे जारी कर दिया गया है। नतीजे प्रेस कॉन्फ्रेंस में जारी किया गया है जिसके बाद डायरेक्ट लिंक ऑफिशियल साइट पर एक्टिव कर दिया गया है। 

स्ट्रीम वाइज जारी हुआ राजस्थान बोर्ड 12वीं का रिजल्ट 

आरबीएसई द्वारा 12th क्लास का रिजल्ट स्ट्रीम (आर्ट्स/ साइंस/ कॉमर्स) के अनुसार जारी किया गया है। तीनों ही स्ट्रीम का परिणाम एक साथ ही जारी हुआ है। इसके साथ ही बोर्ड द्वारा क्लास 12th वरिष्ठ उपाध्याय का परिणाम भी जारी कर दिया गया है। 

वेबसाइट के अलावा SMS एवं डिजीलॉकर से भी चेक कर सकते हैं रिजल्ट 

प्रेस कॉन्फ्रेंस में शिक्षा मंत्री मदन सिंह दिलावर द्वारा रिजल्ट की घोषणा होने के बाद अब छात्र वेबसाइट के अलावा SMS के जरिये एवं डिजीलॉकर ऐप एवं वेबसाइट से भी परिणाम चेक करने के साथ ही मार्कशीट डाउनलोड कर सकते हैं। 

SMS से रिजल्ट चेक करने का तरीका 

पिछले वर्ष के मुताबिक रिजल्ट जारी होने के बाद स्टूडेंट्स मैसेज बॉक्स में RJ12 Roll Number लिखकर 5676750 पर भेज दें। इसके कुछ देर बाद रिजल्ट की डिटेल आपके इनबॉक्स में भेज दी जाएगी। 

डिजीलॉकर: इसमें अभ्यर्थी प्ले स्टोर से डिजीलॉकर ऐप डाउनलोड करके उसमें अभी से लॉग इन कर लें। इसके अलावा आप पोर्टल results.digilocker.gov.in से भी रिजल्ट चेक कर सकेंगे। 

सभी स्ट्रीम का रिजल्ट चेक करने का डायरेक्ट लिंक

RBSE 12th Result 2026 Link (स्ट्रीम वाइज )

रोल नंबर दर्ज करके वेबसाइट पर चेक कर सकेंगे परिणाम

छात्र सीधे वेबसाइट से केवल रोल नंबर दर्ज करके परिणाम चेक कर सकेंगे। स्टेप्स निम्नलिखित हैं-

  • स्टेप 1: सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in पर विजिट करना होगा।
  • स्टेप 2: होम पेज पर 12th क्लास रिजल्ट के लिंक पर क्लिक करना होगा।
  • स्टेप 3: अब रोल नंबर दर्ज करके सबमिट करना होगा।
  • स्टेप 4: स्क्रीन पर मार्कशीट की डिजिटल कॉपी ओपन हो जाएगी जहां से आप नतीजे चेक कर लें और उसे डाउनलोड कर लें। 

Rajasthan Board 12th Result

ओरिजिनल मार्कशीट स्कूल से होगी प्राप्त 

रिजल्ट जारी होने के कुछ दिन बार बोर्ड द्वारा ओरिजिनल मार्कशीट स्कूल में भेज दी जाएगी। इसके बाद छात्र या उनके अविभावक स्कूल में संपर्क करके मार्कशीट प्राप्त कर सकेंगे। 

यह भी पढ़ें- RBSE 12th Result 2026: राजस्थान बोर्ड इंटरमीडिएट रिजल्ट से जुड़े सवालों के जवाब, परिणाम जारी