विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 30, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

PSEB 8th 12th Result 2024: पंजाब बोर्ड 8वीं और 12वीं के नतीजे घोषित, इस डायरेक्ट लिंक से देखें अपना परिणाम

Published: Tue, 30 Apr 2024 02:32 PM (IST)Updated: Wed, 01 May 2024 07:16 AM (IST)

पंजाब स्कूल एजुकेशन बोर्ड (PSEB) द्वारा कक्षा 8 और कक्षा 12 के स्टूडेंट्स के लिए आयोजित बोर्ड परीक्षाओं के परिणाम ...और पढ़ें

PSEB 8th 12th Result 2024: दोनों ही परिणाम देखने के लिए लिंक एक्टिव हैं।
PSEB 8th 12th Result 2024: दोनों ही परिणाम देखने के लिए लिंक एक्टिव हैं।

एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। पंजाब बोर्ड 8वीं और 12वीं कक्षाओं के नतीजों का इंतजार कर रहे स्टूडेंट्स के लिए बड़ी खबर। पंजाब स्कूल एजुकेशन बोर्ड (PSEB) द्वारा एकेडमिक ईयर 2023-24 के दौरान राज्य में स्थित सरकारी और सम्बद्ध निजी स्कूलों में कक्षा 8 और कक्षा 12 के स्टूडेंट्स के लिए आयोजित बोर्ड परीक्षाओं के परिणाम आज घोषित किए किए गए। इसके साथ ही बोर्ड द्वारा साझा की गई जानकारी के अनुसार पंजाब बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2024 में लुधियाना के एकमप्रीत सिंह ने टॉप किया है। वहीं, मुक्तसर साहिब के हरिंदर सिंह दूसरे स्थान पर और बठिंढा के अश्विनी 12वीं में तीसरे स्थान पर हैं।

इसी प्रकार बात करें पंजाब बोर्ड 8वीं रिजल्ट 2024 की तो इस बार की कक्षा 8 की परीक्षाओं में 2.91 लाख स्टूडेंट्स सम्मिलित हुए थे। इनमें से 2.8 लाख यानी 98.83 फीसदी पास घोषित किए गए हैं। बोर्ड द्वारा सोमवार, 29 अप्रैल को जारी की गई विज्ञप्ति के अनुसार पंजाब बोर्ड कक्षा 8 और कक्षा 12 परीक्षाफल (PSEB 8th 12th Board 2024 Results) की घोषणा मंगलवार, 30 अप्रैल की शाम 4 बजे जारी किया जाना था।

यह भी पढ़ें - LIVE PSEB Punjab Board 8th 12th Result 2024: घोषित हुए पंजाब बोर्ड 8वीं एवं 12वीं कक्षा के रिजल्ट, जानें कैसे कर सकेंगे चेक

PSEB 8th 12th Result 2024: परिणाम लिंक एक्टिव

PSEB द्वारा पंजाब बोर्ड 8वीं और 12वीं रिजल्ट 2024 को लेकर जारी प्रेस-विज्ञप्ति के अनुसार दोनों ही नतीजों की घोषणा के बाद इनमें सम्मिलित हुए छात्र-छात्राएं अपना परिणाम (PSEB 8th 12th Board 2024 Results) ऑनलाइन चेक कर सकते हैं। स्टूडेंट्स और पैरेंट्स को ध्यान देना चाहिए कि PSEB द्वारा औपचारिक ऐलान मंगलवार को किए जाने के बाद परिणाम देखने के लिए ऑनलाइन लिंक को अगले दिन यानी बुधवार, 1 मई को एक्टिव किया जाना था। यह लिंक PSEB की आधिकारिक वेबसाइट, pseb.ac.in पर रिजल्ट सेक्शन में एक्टिव कर दिया गया है। छात्र-छात्राएं इस लिंक के माध्यम से अपना परिणाम देख सकते हैं।

पंजाब बोर्ड 8वीं, 12वीं रिजल्ट 2024 लिंक

बता दें कि पंजाब बोर्ड की कक्षा 12 की परीक्षाओं का आयोजन 13 फरवरी से 30 मार्च 2024 तक किया गया था। दूसरी तरफ, कक्षा 8 के लिए बोर्ड परीक्षाएं 7 मार्च से 27 मार्च तक आयोजित की गई थीं। दोनों ही परीक्षाओं के लिए नतीजों (PSEB 8th 12th Board 2024 Results) की घोषणा 30 अप्रैल को की जा रही है।