विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

PSEB 8th Result 2026: कभी भी आ सकता है पंजाब बोर्ड क्लास 8th रिजल्ट, यहां pseb.ac.in से कर सकेंगे डाउनलोड

Published: Tue, 07 Apr 2026 11:30 AM (IST)

पंजाब बोर्ड की ओर से कक्षा आठवीं परीक्षा का रिजल्ट इसी सप्ताह जारी किया जा सकता है। रिजल्ट जारी होने ...और पढ़ें

PSEB 8th Result 2026: यहां देखें पूरी जानकारी।

PSEB 8th Result 2026: यहां देखें पूरी जानकारी।

HighLights

  1. कभी भी जारी किया जा सकता है रिजल्ट।

  2. ऑनलाइन माध्यम से कर सकेंगे।

एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। पंजाब स्कूल एजुकेशन बोर्ड (PSEB) की ओर से आयोजित कक्षा आठवीं की परीक्षा में शामिल हुए छात्रों को रिजल्ट का बेसब्री से इंतजार हैं। जो छात्र कक्षा आठवीं की परीक्षा में शामिल हुए थे। वे जल्द ही अपना रिजल्ट देख व डाउनलोड कर सकेंगे। तमाम मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो रिजल्ट इसी सप्ताह जारी किया जा सकता है। रिजल्ट डाउनलोड करने के लिए छात्रों को रोल नंबर व जन्मतिथि जैसे लॉगिन क्रेडेंशियल को उपयोग करना होगा।

PSEB 8th Result 2026: इन स्टेप्स से कर सकेंगे रिजल्ट डाउनलोड

पंजाब बोर्ड की ओर से रिजल्ट इसी सप्ताह जारी किया जा सकता है। ऐसे में छात्रों की सहायता के लिए यहां रिजल्ट देखने एवं डाउनलोड करने के आसान स्टेप्स बताए गए हैं, जिसे फॉलो करके उम्मीदवार अपना रिजल्ट डाउनलोड कर सकते हैं।

  • रिजल्ट देखने एवं डाउनलोड करने के लिए छात्रों को सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट pseb.ac.in पर जाकर विजिट करना होगा।
  • अब वेबसाइट के होमपेज पर रिजल्ट सेक्शन पर क्लिक करना होगा।
  • इसके बाद 'PSEB 8th Result 2026' एक्टिव लिंक पर क्लिक करना होगा।
  • लिंक पर क्लिक करने के बाद लॉगिन क्रेडेंशियल जैसे रोल नंबर और जन्मतिथि का दर्ज करना होगा।
  • लॉगिन क्रेडेंशियल को दर्ज करने के बाद रिजल्ट स्क्रीन पर ओपन हो जाएगा।
  • अंत में इसका एक प्रिंट आउट भी अवश्य निकाल लें।

एसएमएस के माध्यम से कर सकेंगे चेक

छात्र पंजाब बोर्ड कक्षा आठवीं परीक्षा का रिजल्ट ऑफिशियल वेबसाइट के अलावा, एसएमएस के माध्यम से भी चेक कर सकते हैं। रिजल्ट चेक करने के लिए छात्रों को 5676750 नंबर पर PB8 लिखकर भेजना होगा। इसके कुछ मिनट बाद आपके इनबॉक्स में रिजल्ट भेज दिया जाएगा।

इसके साथ ही छात्र को परीक्षा में पास होने के लिए प्रत्येक विषय में न्यूनतम 33 प्रतिशत अंक प्राप्त करना अनिवार्य है। इससे कम अंक प्राप्त करने वाले छात्र को परीक्षा में असफल माना जाएगा।