विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Meghalaya Board 10th Result 2026 OUT: मेघालय बोर्ड 10th रिजल्ट जारी, वांगाल लामा ने किया टॉप

Published: Tue, 07 Apr 2026 10:09 AM (IST)Updated: Tue, 07 Apr 2026 11:44 AM (IST)

मेघालय बोर्ड की ओर से कक्षा दसवीं का रिजल्ट कुछ ही देर में घोषित कर दिया गया है। नतीजे (MBOSE ...और पढ़ें

MBOSE SSLC 10th Result 2026

MBOSE SSLC 10th Result 2026

HighLights

  1. मेघालय बोर्ड 10th रिजल्ट जारी।

  2. डायरेक्ट लिंक megresults.nic.in पर एक्टिवेट।

एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। मेघालय बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन (MBOSE) की ओर से आज यानी 7 अप्रैल 2026 सुबह 11 बजे 10th क्लास का परिणाम जारी कर दिया गया है। मेघालय बोर्ड से सेकेंडरी स्कूल लीविंग सर्टिफिकेट एग्जाम 2026 (SSLC) में भाग लेने वाले स्टूडेंट्स रिजल्ट MBOSE की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर चेक कर सकते हैं। इसके अलावा इस पेज पर उपलब्ध डायरेक्ट लिंक से भी आप सीधे मार्कशीट डाउनलोड कर सकते हैं। 

Meghalaya Board Class10th Result 2026: मेघालय बोर्ड दसवीं रिजल्ट इन साइट्स करें चेक

मेघालय बोर्ड की ओर से रिजल्ट जारी होने के बाद परिणाम का लिंक सीधे वेबसाइट पर एक्टिव हो गया है। आप नीचे दी जा रही किसी भी साइट का उपयोग करके परिणाम की जांच कर सकते हैं-

  • mbose.in
  • mboseresults

रिजल्ट चेक करने की आसान स्टेप्स

  • मेघालय बोर्ड 10वीं रिजल्ट जारी होते ही सबसे पहले आपको आधिकारिक वेबसाइट mbose.in पर जाना है।
  • वेबसाइट के होम पेज पर रिजल्ट के एक्टिव लिंक पर क्लिक करना है।
  • इसके बाद एक नया पेज खुलेगा जहां स्टूडेंट्स को लॉग इन विवरण दर्ज करके सबमिट करना होगा।
  • अब रिजल्ट स्क्रीन पर ओपन हो जायेगा जहां से आप इसे चेक करने के साथ ही मार्कशीट की डिजिटल कॉपी डाउनलोड कर सकते हैं।

रिजल्ट के साथ टॉपर्स लिस्ट जारी

मेघालय बोर्ड दसवीं कक्षा के नतीजे जारी होने के साथ-साथ टॉपर लिस्ट और पास प्रतिशत का डाटा भी साझा किया गया है। रिजल्ट के साथ टॉपर्स लिस्ट भी जारी हो गया है। 10th में वांगाल लामा ने राज्य में टॉप किया है।   

ओरिजिनल मार्कशीट स्कूल से होगी प्राप्त

सभी छात्रों को बता दें कि रिजल्ट जारी होने पर आज आप केवल मार्कशीट की कॉपी ही डाउनलोड कर सकते हैं। ओरिजिनल मार्कशीट कुछ दिन बाद आपके स्कूल में भेज दी जाएगी। इसके बाद आप स्कूल में प्रिंसिपल या क्लास टीचर से संपर्क करके ओरिजिनल पासिंग सर्टिफिकेट प्राप्त कर सकेंगे।

यह भी पढ़ें- MP Board Result 2026 Live: एमपी बोर्ड 10th 12th रिजल्ट की उल्टी गिनती शुरू, इस डेट में आ सकता है परिणाम