Highlights MP Board Result 2026: एमपी 10th 12th रिजल्ट इस डेट तक आने की उम्मीद, डायरेक्ट लिंक mpbse.nic.in पर होगा एक्टिव
इस बार एमपी बोर्ड की ओर से हाई स्कूल एवं इंटरमीडिएट की बोर्ड परीक्षाओं का आयोजन दो बार करवाया जायेगा। इसके चलते दोनों ही कक्षाओं का रिजल्ट जल्दी जारी किया जा रहा है।

MP Board 10th 12th result 2026
एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। एमपी बोर्ड 10th 12th बोर्ड परीक्षाओं में भाग लेने वाले छात्रों को रिजल्ट जारी होने का इंतजार है जो जल्द ही खत्म होने वाला है। रिपोर्ट्स के मुताबिक मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल (MPBSE) द्वारा इस वीक के अंत तक या अगले सप्ताह में कक्षा 10वीं एवं 12वीं का रिजल्ट जारी कर दिया जायेगा।
MP Board 10th 12th Result 2026 ऑनलाइन माध्यम से बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट mpbse.nic.in पर जारी होगा जहां से छात्र या उनके माता-पिता रोल नंबर दर्ज करके परिणाम चेक कर सकेंगे। नतीजे जारी होने के साथ ही टॉपर्स लिस्ट भी जारी होगी। राज्य में टॉप करने वाले स्टूडेंट्स को राज्य सरकार की ओर से सम्मानित किया जायेगा।
MP Board Result 2026 Live: 14 अप्रैल तक नतीजे आने की उम्मीद
एमपी बोर्ड हाई स्कूल एवं इंटरमीडिएट का रिजल्ट 14 अप्रैल 2026 तक आने की संभावना है। बोर्ड की ओर से मीटिंग कर कभी भी रिजल्ट जारी होने की ऑफिशियल डेट एवं टाइम की घोषणा की जा सकती है।
MP Board Result 2026 Live: मुख्यमंत्री मोहन यादव कर सकते हैं रिजल्ट की घोषणा
मध्य प्रदेश 10th 12th रिजल्ट की घोषणा 14 अप्रैल तक होने की उम्मीद है। राज्य के मुख्यमंत्री मोहन यादव प्रेस कॉन्फ्रेंस में रिजल्ट जारी करेंगे जिसके बाद स्टूडेंट्स रोल नंबर दर्ज करके परिणाम की जांच कर सकेंगे और मार्कशीट की प्रति डाउनलोड कर सकेंगे।
MPBSE MP Board 10th 12th Result: मार्कशीट पर दर्ज होगा डिजिटल सिग्नेचर एवं QR कोड
एमपी बोर्ड ने मार्कशीट में इस बार बदलाव किये हैं। अब मार्कशीट पर डिजिटल सिग्नेचर व QR कोड मौजूद होगा जिसका उपयोग छात्र रिजल्ट आने के तुरंत बाद एडमिशन के लिए कर सकते हैं।
MP Board Result: वेबसाइट क्रैश होने पर एप से चेक कर सकेंगे रिजल्ट
अक्सर देखा जाता है कि रिजल्ट जारी होने पर वेबसाइट क्रैश हो जाती है। ऐसी स्थिति में छात्र डिजीलॉकर के एप या वेबसाइट के साथ ही बोर्ड के मोबाइल एप MP Mobile का उपयोग करके रिजल्ट चेक कर सकेंगे। एप को प्ले स्टोर से डाउनलोड किया जा सकता है।
MP Board 10th-12th Result 2026 LIVE: वेबसाइट पर रिजल्ट अपलोडिंग कार्य अंतिम दौर में
मूल्यांकन होने के बाद रिजल्ट अपलोडिंग कार्य जारी है। सभी छात्रों के नतीजे अपलोड होते ही रिजल्ट की घोषणा कर दी जाएगी।
MPBSE Result 2026: कॉपियों का मूल्यांकन खत्म
एमपी बोर्ड द्वारा दोनों ही कक्षाओं की कॉपियों का मूल्यांकन पूरा कर लिया गया है। अब केवल रिजल्ट जारी होने की बारी है। जल्द ही नतीजे घोषित कर दिए जायेंगे।
इन डेट्स में आयोजित हुई थीं परीक्षाएं
एमपी बोर्ड की ओर से इस वर्ष बोर्ड एग्जाम का आयोजन 10 फरवरी से लेकर 7 मार्च 2026 तक करवाया गया था।
MP Board Result 2026 Update: 16 लाख से अधिक छात्रों ने दी थी परीक्षा
एमपी बोर्ड 10th 12th बोर्ड एग्जाम में इस वर्ष 16 लाख से अधिक छात्र - छात्राओं ने भाग लिया था।
MPBSE MP Board Result 2026: रोल नंबर रखें तैयार
छात्रों को बता दें कि एमपी बोर्ड रिजल्ट चेक करने के लिए रोल नंबर दर्ज करना होगा। ऐसे में जिन छात्रों को अपना रोल नंबर याद नहीं है वे एडमिट कार्ड ढूंढ़कर अपने पास रख लें।
MPBSE MP Board Result 2026: डेट एवं समय की घोषणा कभी भी
मध्य प्रदेश बोर्ड की ओर से रिजल्ट जारी होने की ऑफिशियल डेट एवं समय की घोषणा कभी भी की जा सकती है।
LIVE MP Board Result 2026: इस बार जल्दी जारी हो रहा परिणाम
पिछले वर्ष एमपी बोर्ड की ओर से हाई स्कूल एवं इंटरमीडिएट का रिजल्ट 6 मई को जारी हुआ था। इस बार दोबारा परीक्षाएं 7 मई से स्टार्ट होंगी। इसीलिए नतीजे जल्दी जारी किये जा रहे हैं ताकी छात्रों को दोबारा परीक्षा की तैयारियों के लिए पर्याप्त समय मिल सके।
MPBSE MP Board 10th 12th Result 2026: रिजल्ट में सुधार के लिए भी दे सकेंगे दोबारा परीक्षा
रिजल्ट जारी होने के बाद जो स्टूडेंट्स किसी विषय में प्राप्त अंकों से संतुष्ट नहीं होंगे और उसमें सुधार करना चाहेंगे वे भी दोबारा आयोजित होने वाली बोर्ड परीक्षाओं में शामिल होकर अपने रिजल्ट को अच्छा कर सकेंगे।
MP Board Result 2026: फेल स्टूडेंट्स दोबारा परीक्षा देकर हो सकेंगे पास
ऐसे स्टूडेंट्स जो एमपी बोर्ड परीक्षा में फेल हो जायेंगे उन्हें निराश नहीं होना है। बोर्ड की ओर से 7 से 25 मई तक दोबारा परीक्षाओं का आयोजन किया जायेगा। स्टूडेंट्स इसमें शामिल होकर एग्जाम पास कर पाएंगे और अपना साल खराब होने से बचा सकेंगे।
MPBSE MP Board Result 2026: 7 मई से 2nd बोर्ड एग्जाम होंगे शुरू
मध्य प्रदेश बोर्ड द्वारा कक्षा 10वीं एवं 12वीं के लिए दूसरी बार बोर्ड परीक्षाओं का आयोजन 7 मई से 25 मई तक करवाएगा।
MP Board 10th 12th Result 2026: इसी सप्ताह जारी हो सकता है एमपी बोर्ड रिजल्ट
मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल (MPBSE) द्वारा इसी सप्ताह में कक्षा 10वीं एवं 12वीं का रिजल्ट जारी किया जा सकता है।
MP Board Result 2026 Live: 14 अप्रैल तक आ सकता है रिजल्ट
रिपोर्ट्स के मुताबिक मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल (MPBSE) द्वारा 10th एवं 12th क्लास का रिजल्ट 14 अप्रैल तक जारी कर दिया जायेगा।
MPBSE MP Board Result 2026: रिजल्ट चेक करने की वेबसाइट
एमपी बोर्ड रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र या उनके माता पिता इन वेबसाइट का उपयोग करके रिजल्ट चेक कर सकेंगे और मार्कशीट डाउनलोड कर पाएंगे-
- mpresults.nic.in
- mpbse.mponline.gov.in
- mpbse.nic.in
MP Board Result 2026: दोनों कक्षाओं का रिजल्ट एक साथ होगा जारी
एमपी बोर्ड द्वारा दोनों ही कक्षाओं (10वीं एवं 12वीं) का रिजल्ट एक साथ जारी किया जायेगा।
MP Board Result 2026 Live: क्या 10 अप्रैल तक आएगा रिजल्ट?
मीडिया में चल रही खबरों के मुताबिक 10 अप्रैल तक रिजल्ट जारी किया जा सकता है। हालांकि, बोर्ड द्वारा अभी तक ऐसी किसी भी डेट का एलान नहीं किया गया है।
MPBSE MP Board 10th 12th Result 2026 Live: टॉपर्स का वेरिफिकेशन अंतिम चरण में
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि एमपी बोर्ड की ओर से कॉपियों का मूल्यांकन पूरा कर लिया गया है और टॉपर्स का वेरिफिकेशन अंतिम चरण में है।
अगले माह से दोबारा होंगे बोर्ड एग्जाम
मध्य प्रदेश बोर्ड सीबीएसई की तर्ज पर इस बार दो बार बोर्ड परीक्षाओं का आयोजन करेगा। 2nd बोर्ड एग्जाम का आयोजन 7 से 25 मई 2026 तक करवाया जायेगा।
MPBSE MP Board Result 2026: इस सप्ताह के अंत तक जारी हो सकता है रिजल्ट
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक 14 अप्रैल तक रिजल्ट जारी किया जा सकता है। इस सप्ताह के अंत तक नतीजों को लेकर डेट एवं समय की जानकारी साझा की जा सकती है।
LIVE MP Board Result 2026: ऐसा रहा था पास पर्सेंटेज
एमपी बोर्ड परीक्षा में पिछले वर्ष हाई स्कूल में 76.42, इंटर में 74.48% स्टूडेंट्स हुए पास हुए थे। 10वीं में प्रज्ञा, 12वीं में प्रियल ने टॉप किया था।
MP Board 12th Result 2026: 12th क्लास रिजल्ट का डाटा
पिछले वर्ष 12th का रिजल्ट ऐसा रहा था-
- पंजीकृत: 6,04,402
- अनुपस्थित: 1,828
- उपस्थित: 6,02,574
- रद्द: 559
- रोका गया: 64
- परिणाम घोषित: 6,01,951
- पास: 4,48,807
- पास प्रतिशत: 74.48 प्रतिशत
- असफल: 1,53,144
MP Board 10th Result 2026: 10th क्लास का ऐसा रहा था रिजल्ट
- पंजीकृत: 810019
- अनुपस्थित: 5087
- उपस्थित: 804932
- रद्द: 125
- रोका गया: 39
- परिणाम घोषित: 804768
MPBSE MP Board Result 2026: स्ट्रीम के अनुसार अलग-अलग जारी होगी टॉपर्स लिस्ट
स्ट्रीम के अनुसार ही 12th की टॉपर्स लिस्ट अलग अलग जारी होगी। पिछले वर्ष स्ट्रीम के अनुसार इन स्टूडेंट्स ने टॉप किया था-
- आर्ट्स - अंकुर यादव
- मैथ्स साइंस ग्रुप : प्रियल द्विवेदी (कुल मिलाकर टॉपर भी)
- साइंस बायो ग्रुप : गार्गी अग्रवाल
- कॉमर्स : रिमझिम करोथिया
- एग्रीकल्चर: हरिओम साहू।
MPBSE 10th 12th Result 2026: 12th क्लास का रिजल्ट स्ट्रीम वाइज होगा जारी
आपको बता दें कि बोर्ड की ओर से 12th रिजल्ट स्ट्रीम के अनुसार जारी होगा।
MPBSE MP Board Result 2026 Live Updates: पिछले साल इन स्टूडेंट्स ने 10th में किया था टॉप
- प्रज्ञा जायसवाल- रैंक 1
- आयुष द्विवेदी- रैंक 2
- शैजाह फातिमा- रैंक 3
- मानसी साहू- रैंक 4
- सुहानी प्रजापति- रैंक 5
MP Board Topper List 2026: नतीजों के साथ टॉपर्स लिस्ट भी होगी जारी
एमपी बोर्ड 10th 12th रिजल्ट जारी होने के साथ ही टॉपर्स लिस्ट भी जारी की जाएगी। आपको बता दें कि राज्य में टॉप करने वाले स्टूडेंट्स को राज्य सरकार की ओर से सम्मानित किया जायेगा।
MP Board Exam Result 2026: सीएम हाउस से जारी होगा रिजल्ट
मध्य प्रदेश बोर्ड 10th 12th रिजल्ट सीएम हाउस से प्रेस कॉन्फ्रेंस में जारी किया जायेगा। रिजल्ट की घोषणा मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव द्वारा की जाएगी।
MP Board Result 2026 date: क्या इस वीक में आएगा रिजल्ट?
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक 14 अप्रैल तक एमपी बोर्ड परिणाम की घोषणा की जाएगी। हालांकि, अभी तक ऑफिशियल डेट की जानकारी नहीं दी गई है।
MP Board Result 2026 Live: रिजल्ट 14 अप्रैल तक जारी होने की उम्मीद
एमपी बोर्ड रिजल्ट 14 अप्रैल तक जारी होने की उम्मीद है। ऑफिशियल डेट की जानकारी जल्द ही एमपी बोर्ड की ओर से साझा की जाएगी।
पिछले वर्ष से बेहतर रह सकता है परिणाम
इस बार मध्य प्रदेश बोर्ड का रिजल्ट पिछले वर्षों के मुताबिक बेहतर दर्ज होने की संभावना है। पिछले वर्ष 2025 में 12th क्लास का रिजल्ट 74.48 फीसदी और 10th का रिजल्ट 76.22% फीसदी दर्ज किया गया था।
MP Board Result 2026 date: फेल स्टूडेंट्स ऐसे हो सकेंगे पास
अगर कोई छात्र बोर्ड परीक्षा में फेल हो जाता है तो उन्हें निराश नहीं होना है। 7 से 25 मई तक बोर्ड की ओर से दोबारा बोर्ड एग्जाम का आयोजन करवाया जायेगा। आप इसमें शामिल होकर परीक्षा पास करके अपना साल खराब होने से बचा सकेंगे।
MPBSE 10th 12th Result 2026: पास होने के लिए 33% अंक प्राप्त करना अनिवार्य
बोर्ड परीक्षा में पास होने के लिए छात्रों को सभी विषयों में अलग-अलग न्यूनतम 33 फीसदी अंक प्राप्त करना आवश्यक होगा। ध्यान रखें कि प्रैक्टिकल एवं थ्योरी एग्जाम में अलग अलग पास होने जरूरी है।
MPBSE Result 2026: SMS से भी चेक किया जा सकेगा परिणाम
ऑफिशियल वेबसाइट के साथ ही छात्र MPBSE के एप के साथ ही SMS के माध्यम से भी रिजल्ट चेक कर सकेंगे। एसएमएस से नतीजे चेक करने के लिए MPBSE10' या 'MPBSE12' लिखकर अपना रोल नंबर 56263 पर भेजना होगा। मैसेज भेजने के कुछ देर बाद आपके इनबॉक्स में परिणाम भेज दिया जायेगा।
MP Board Exam Result 2026: रिजल्ट चेक करने की स्टेप्स
- MP Board 10th 12th Result 2026 जारी होते ही सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट mpbse.nic.in पर जाना होगा।
- वेबसाइट के होम पेज पर जिस कक्षा का रिजल्ट (10वीं या 12वीं) चेक करना है उस लिंक पर क्लिक करना होगा।
- अब आपको रोल नंबर दर्ज करके सबमिट करना होगा।
- इसके बाद रिजल्ट स्क्रीन पर ओपन हो जायेगा जहां से आप इसे चेक करने के साथ ही मार्कशीट की प्रति डाउनलोड कर सकेंगे।
MP Board Exam Result Date 2026: परिणाम चेक करने के लिए रोल नंबर करना होगा दर्ज
ऑनलाइन माध्यम से एमपी बोर्ड 10th 12th रिजल्ट चेक करने के लिए स्टूडेंट्स को रोल नंबर दर्ज करना होगा।
MP Board 10th Topper List 2026: रिजल्ट के साथ टॉपर्स लिस्ट भी होगी जारी
नतीजे जारी होने के साथ ही टॉपर्स लिस्ट भी जारी की जाएगी। टॉपर्स को राज्य सरकार की ओर से स्कूटी, लैपटॉप और प्रशस्ति पत्र प्रदान किया जायेगा।
रिजल्ट जारी होने के बाद डायरेक्ट लिंक इन साइट्स पर हो जायेगा एक्टिव
प्रेस कॉन्फ्रेंस में रिजल्ट जारी होते ही डायरेक्ट लिंक ऑफिशियल वेबसाइट mpresults.nic.in, mpbse.mponline.gov.in और mpbse.nic.in पर एक्टिव हो जायेगा। इसके बाद छात्र इसमें से किसी भी वेबसाइट का उपयोग करके परिणाम की जांच कर सकेंगे।
प्रेस कॉन्फ्रेंस में जारी किया जायेगा परिणाम
एमपी बोर्ड की ओर से 10th 12th रिजल्ट 2026 प्रेस कॉन्फ्रेंस में जारी किया जायेगा। रिजल्ट बोर्ड अध्यक्ष, शिक्षा मंत्री एवं अन्य अधिकारियों की उपस्थिति में जारी किया होगा।
MP Board Result 2026 Class 10th 12th: 18 लाख से अधिक छात्रों ने दी थी परीक्षा
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक दोनों ही कक्षाओं को मिलाकर 18 लाख से अधिक स्टूडेंट्स ने बोर्ड एग्जाम में भाग लिया था। अब इन सभी स्टूडेंट्स को रिजल्ट जारी होने का इंतजार है जो जल्द ही खत्म होने वाला है।
इन डेट्स में हुई थीं बोर्ड परीक्षाएं
एमपी बोर्ड दसवीं एवं बारहवीं की बोर्ड परीक्षाओं का आयोजन 10 फरवरी से लेकर 7 मार्च 2026 तक करवाया गया था।
छात्रों को मिलेगा तैयारी के पर्याप्त समय
स्टूडेंट्स को 2nd बोर्ड एग्जाम के लिए पर्याप्त समय देने के लिए रिजल्ट जल्द जारी किया जायेगा।
MPBSE MP Board Result 2026: क्यों जल्दी जारी हो रहे परिणाम
सीबीएसई की तर्ज पर एमपी बोर्ड भी परीक्षाओं का आयोजन दो बार करवाएगा। 2nd फेज की परीक्षा के लिए टाइम टेबल जारी हो चुका है। 7 से 25 मई तक दूसरी बार की बोर्ड परीक्षाएं आयोजित होंगी। इसी के चलते रिजल्ट जल्दी जारी किया जा रहा है।
MP Board Result 2026: एमपी बोर्ड रिजल्ट इस बार जल्दी हो रहा जारी
इस बार मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा रिजल्ट अप्रैल में ही जारी किया जायेगा। हर बार नतीजे मई माह में जारी किये जाते हैं।
