MPBSE MP Board Result 2026: इन डेट्स में जारी हो सकता है एमपी बोर्ड 10th 12th रिजल्ट, मूल्यांकन कार्य अंतिम दौर में
एमपी बोर्ड 10th एवं 12th रिजल्ट 14 अप्रैल से 20 अप्रैल के बीच कभी भी जारी किया जा सकता है। ...और पढ़ें

MP Board Result 2026
HighLights
एमपी बोर्ड रिजल्ट होने वाला है जारी।
18 लाख से अधिक स्टूडेंट्स ने दी थीं बोर्ड परीक्षाएं।
एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल (MPBSE) के कक्षा 10वीं और 12वीं का मूल्यांकन कार्य अंतिम दौर में है और अब जल्द ही नतीजे आने की उम्मीद है। रिपोर्ट्स के मुताबिक बोर्ड की ओर से दोनों ही कक्षाओं का रिजल्ट एक साथ 14 से 20 अप्रैल के बीच जारी किया जायेगा। ऑफिशियल रिजल्ट डेट की घोषणा जल्द ही की जाएगी।
इस बार जल्दी जारी हो रहा रिजल्ट
सीबीएसई की तर्ज पर एमपी बोर्ड भी दो बार परीक्षाओं का आयोजन करवा रहा है। चूंकि 2nd बोर्ड एग्जाम का आयोजन 7 मई से लेकर 25 मई 2026 तक करवाया जायेगा। ऐसे में मुख्य बोर्ड परीक्षाओं का रिजल्ट जल्दी जारी किया जा रहा है।
छात्र या अभिभावक इन स्टेप्स से नतीजे कर सकेंगे चेक
आपको बता दें कि रिजल्ट जारी होने के बाद स्टूडेंट्स के साथ ही उनके माता पिता रोल नंबर दर्ज करके ऑनलाइन परिणाम की जांच कर सकेंगे। नतीजे चेक करने के लिए स्टेप्स निम्नलिखित हैं-
- MP Board 10th 12th Result 2026 जारी होते ही सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट mpbse.nic.in पर जाना होगा।
- वेबसाइट के होम पेज पर जिस कक्षा का रिजल्ट (10वीं या 12वीं) चेक करना है उस लिंक पर क्लिक करना होगा।
- अब आपको रोल नंबर दर्ज करके सबमिट करना होगा।
- इसके बाद रिजल्ट स्क्रीन पर ओपन हो जायेगा जहां से आप इसे चेक करने के साथ ही मार्कशीट की प्रति डाउनलोड कर सकेंगे।
एप एवं SMS से भी चेक किया जा सकेगा रिजल्ट
ऑफिशियल वेबसाइट के साथ ही छात्र MPBSE के एप के साथ ही SMS के माध्यम से भी रिजल्ट चेक कर सकेंगे। एसएमएस से नतीजे चेक करने के लिए MPBSE10' या 'MPBSE12' लिखकर अपना रोल नंबर 56263 पर भेजना होगा। मैसेज भेजने के कुछ देर बाद आपके इनबॉक्स में परिणाम भेज दिया जायेगा।
