विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 07, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

PM Internship Scheme 2024: पीएम इंटर्नशिप स्कीम के लिए रजिस्ट्रेशन की लास्ट डेट नजदीक, जल्द कर लें अप्लाई

Published: Thu, 07 Nov 2024 12:54 PM (IST)Updated: Thu, 07 Nov 2024 12:55 PM (IST)

पीएम इंटर्नशिप योजना 2024 के लिए आवेदन की लास्ट डेट 10 नवंबर 2024 तय की गई है। ऐसे में जो ...और पढ़ें

PM Internship Scheme 2024 के लिए यहां से करें अप्लाई।
PM Internship Scheme 2024 के लिए यहां से करें अप्लाई।

HighLights

  1. पीएम इंटर्नशिप स्कीम के लिए जल्द कर लें अप्लाई।
  2. 10 नवंबर को बंद हो जाएगी एप्लीकेशन विंडो।

एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। केंद्र सरकार की ओर से देशभर में युवाओं के ज्यादा से ज्यादा नौकरी के मौके प्रदान करने के लिए पीएम इंटर्नशिप स्कीम शुरू की गई है। इस योजना के लिए आवेदन की लास्ट डेट 10 नवंबर 2024 निर्धारित है। ऐसे में जो भी अभ्यर्थी इंटर्नशिप करना चाहते हैं वे अंतिम समय में ट्रैफिक बढ़ने से होने वाली दिक्कतों से बचने के लिए जल्द से जल्द आवेदन प्रक्रिया पूर्ण कर लें।

इंटर्नशिप के लिए रजिस्ट्रेशन केवल ऑनलाइन माध्यम से ऑफिशियल वेबसाइट pminternship.mca.gov.in पर जाकर किया जा सकता है। इसके साथ ही इस पेज पर भी आवेदन का डायरेक्ट लिंक उपलब्ध करवा दिया गया है जिससे आप आसानी से फॉर्म भर सकते हैं।

योजना का उद्देश्य

सरकार की इस योजना के तहत युवाओं को देश की टॉप 500 कंपनियों में इंटर्नशिप करने का मौका मिल सकेगा। इस योजना का उद्देश्य पांच साल की अवधि में 1 करोड़ युवाओं को इंटर्नशिप के मौके प्रदान करना है।

कौन कर सकता है आवेदन

इंटर्नशिप में भाग लेने के लिए अभ्यर्थी का फुलटाइम जॉब या एजुकेशन में शामिल नहीं होनी चाहिए। अभ्यर्थी की आयु 21 से 24 वर्ष के बीच होनी चाहिए ऑनलाइन व डिस्टेंस से पढ़ाई कर रहे छात्र इंटर्नशिप कार्यक्रम के लिए योग्य होंगे।

कितना मिलेगा स्टाइपेंड

इंटर्नशिप के लिए चुने गए अभ्यर्थियों को केंद्र सरकार की ओर से 4500 रुपये दिए जायेंगे। कंपनियां अपने कॉर्पोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व (CSR) फंड से 500 देंगी। इस प्रकार से अभ्यर्थियों को कुल 5000 रुपये मासिक स्टाइपेंड प्रदान किया जायेगा। इसके अलावा अभ्यर्थियों को 6 हजार रुपये एकमुश्त अनुदान भी प्रदान किया जाएगा।

कैसे करें आवेदन

  • पीएम इंटर्नशिप स्कीम रजिस्ट्रेशन फॉर्म भरने के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट pminternship.mca.gov.in पर जाएं।
  • वेबसाइट के होम पेज पर रजिस्टर नाउ लिंक पर क्लिक करें और मांगी गई डिटेल भरकर पंजीकरण कर लें।
  • रजिस्ट्रेशन होने के बाद अभ्यर्थी अन्य डिटेल दर्ज करके आवेदन प्रक्रिया पूर्ण कर लें।
  • अभ्यर्थी ध्यान रखें कि इसमें आवेदन के साथ किसी भी प्रकार का आवेदन शुल्क जमा नहीं करना है अर्थात इसके लिए निशुल्क आवेदन किया जा सकता है।
  • इंटर्नशिप से जुड़ी अधिक डिटेल के लिए अभ्यर्थी ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।

PM Internship Scheme 2024 Registration Link

आवेदन के लिए अभ्यर्थियों को जरूरी डॉक्यूमेंट्स के रूप में आधार कार्ड, शैक्षणिक योग्यता से संबंधित डॉक्युमेंट, पासपोर्ट साइज फोटो आदि की जरूरत होगी।

यह भी पढ़ें- IDBI Recruitment 2024: आईडीबीआई बैंक में एग्जीक्यूटिव पदों पर शुरू हुए आवेदन, स्नातक उत्तीर्ण अभ्यर्थी कर सकते हैं अप्लाई

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।