Patna High Court: पटना हाई कोर्ट प्रोविजनल आंसर-की जारी, इस डेट तक आपत्ति दर्ज करने का मिलेगा मौका
पटना हाई कोर्ट की ओर से असिस्टेंट परीक्षा की आंसर-की जारी कर दी गई है। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर आज यानी 24 सितंबर से आपत्ति दर्ज कर सकते हैं।

Patna High Court Assistant Answer Key 2026: यहां पढ़ें पूरी खबर।
HighLights
प्रोविजनल आंसर-की जारी।
01 अक्टूबर तक आपत्ति दर्ज करने का मौका।
एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। पटना हाई कोर्ट की ओर से असिस्टेंट परीक्षा की प्रोविजनल आंसर-की जारी कर दी गई है। जो उम्मीदवार असिस्टेंट की परीक्षा में शामिल हुए थे और अपने उत्तरों का मूल्यांकन करने के लिए प्रोविजनल आंसर-की का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। वे उम्मीदवार पटना हाई कोर्ट की ऑफिशियल वेबसाइट patnahighcourt.gov.in पर जाकर प्रोविजनल आंसर-की डाउनलोड कर सकते हैं। प्रोविजनल आंसर-की डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को यूजर आईडी और पासवर्ड को दर्ज करना होगा।
इन 5 स्टेप्स से डाउनलोड करें प्रोविजनल आंसर-की
पटना हाई कोर्ट ने असिस्टेंट परीक्षा की प्रोविजनल आंसर-की जारी की है। उम्मीदवार यहां बताए गए निम्नलिखित स्टेप्स की मदद से आंसर-की डाउनलोड कर सकते हैं।
- आंसर-की डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट patnahighcourt.gov.in पर जाकर विजिट करें।
- इसके बाद वेबसाइट के होमपेज पर Notices Regarding Recruitment सेक्शन पर क्लिक करें।
- इसके बाद Patna High Court Assistant Answer Key 2026 लिंक पर क्लिक करें।
- लिंक पर क्लिक करने के बाद लॉगिन डिटेल को ध्यान से दर्ज कर लें।
- लॉगिन डिटेल दर्ज करने के बाद आंसर-की स्क्रीन पर ओपन हो जाएगी।
- अंत में इसका एक प्रिंट आउट भी निकाल लें।
इस डेट तक आपत्ति दर्ज करने का मौका
जो उम्मीदवार किसी उत्तर से संतुष्ट नहीं है। वे निर्धारित तिथि के भीतर अपनी आपत्ति भी दर्ज कर सकते हैं। आपत्ति दर्ज करने के लिए ऑब्जेक्शन विंडों आज यानी 24 सितंबर से एक्टिव कर दी गई है। उम्मीदवार 01 अक्टूबर तक वेबसाइट पर जाकर आपत्ति दर्ज कर सकते हैं। हालांकि आपत्ति दर्ज करने के लिए सभी कैटेगरी के उम्मीदवारों को आपत्ति शुल्क का भुगतान भी करना होगा। प्रत्येक सवाल के लिए आपत्ति शुल्क 50 रुपये निर्धारित किया गया है। बता दें, आपत्ति शुल्क का भुगतान करना अनिवार्य है। बगैर आपत्ति शुल्क के ऑब्जेक्शन स्वीकार नहीं किए जाएंगे।
