Patna High Court Admit Card 2026: पटना हाई कोर्ट असिस्टेंट परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी, इन 5 तरीकों से करें डाउनलोड
पटना हाई कोर्ट में असिस्टेंट परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड का एलान कर दिया गया है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

Patna High Court Assistant Admit Card 2026: यहां देखें पूरी जानकारी।
HighLights
असिस्टेंट परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी।
18 सितंबर को होगी परीक्षा।
एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। पटना हाई कोर्ट में असिस्टेंट के पदों पर आवेदन करने वाले युवाओं के लिए एक महत्वपूर्ण खबर है। दरअसल पटना हाई कोर्ट में असिस्टेंट भर्ती परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए गए हैं। जो उम्मीदवार इस परीक्षा में शामिल होने वाले हैं। वे ऑफिशियल वेबसाइट patnahighcourt.gov.in पर जाकर Patna High Court Assistant Admit Card 2026 डाउनलोड कर सकते हैं। एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को लॉगिन डिटेल का उपयोग करना होगा।
इन स्टेप्स से डाउनलोड करें एडमिट कार्ड
असिस्टेंट भर्ती परीक्षा का एडमिट कार्ड ऑफिशियल वेबसाइट पर डाउनलोड करने के लिए उपलब्ध है। उम्मीदवार यहां बताए गए निम्नलिखित स्टेप्स की मदद से अपना प्रवेश-पत्र डाउनलोड कर सकते हैं।
- असिस्टेंट परीक्षा का एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट patnahighcourt.gov.in पर जाकर विजिट करें।
- वेबसाइट के होमपेज पर एडमिट कार्ड सेक्शन पर क्लिक करें।
- इसके बाद Patna High Court Assistant Admit Card 2026 लिंक पर क्लिक करें।
- लिंक पर क्लिक करने के बाद लॉगिन डिटेल को ध्यान से दर्ज कर लें।
- लॉगिन डिटेल को दर्ज करने के बाद एडमिट कार्ड स्क्रीन पर ओपन हो जाएगा।
इस दिन होगी परीक्षा
असिस्टेंट लिखित परीक्षा का आयोजन 18 सितंबर को किया जाएगा। परीक्षा का आयोजन दो शिफ्ट में किया जाएगा। पहली शिफ्ट सुबह 9 बजे से लेकर सुबह 10 बजे तक और दूसरी शिफ्ट दोपहर 12 बजे से लेकर दोपहर 1 बजे तक आयोजित कराई जाएगी। परीक्षा में शामिल होने वाले सभी उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे परीक्षा वाले दिन अपने साथ एडमिट कार्ड और आईडी प्रूफ को जरूर साथ लेकर जाएं। इसके अलावा, परीक्षा वाले दिन एग्जाम सेंटर पर समय से पहले पहुंचने का प्रयास करें।
