विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 14, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Pariksha Pe Charcha 2024: पीएम मोदी से बात करने का मिलेगा मौका, परीक्षा पे चर्चा के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू

By Nandini DubeyEdited By: Nandini Dubey
Published: Thu, 14 Dec 2023 09:17 AM (IST)

पीपीसी 2024 (Pariksha Pe Charcha 2024) की तारीख की घोषणा फिलहाल जारी नहीं की गई है। संभव है कि यह ...और पढ़ें

Pariksha Pe Charcha 2024: पीएम मोदी से बात करने का मिलेगा मौका, परीक्षा पे चर्चा के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू
Pariksha Pe Charcha 2024: पीएम मोदी से बात करने का मिलेगा मौका, परीक्षा पे चर्चा के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू

HighLights

  1. innovateindia.mygov.in पर करें ऑनलाइन आवेदन
  2. 12 जनवरी, 2023 तक करें इस प्रोगाम के लिए अप्लाई
  3. जल्द घोषित होगी परीक्षा पे चर्चा प्रोगाम की डेट

एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। परीक्षा पे चर्चा (Pariksha Pe Charcha 2024) प्रोगाम के माध्यम से पिछले कुछ वर्षों से पीएम मोदी खुद परीक्षार्थियों से संवाद कर रहे हैं। इस दौरान वे स्टूडेंट्स को एग्जाम के दौरान होने वाली नर्वसनेस को कम करने समेत अन्य अहम मुद्दों पर टिप्स देते हैं। अब अगर आप भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से ये गुर सीखना चाहते हैं तो आपके लिए शानदार मौका है, क्योंकि हर साल आयोजित होने वाला प्रोगाम परीक्षा पे चर्चा (Pariksha Pe Charcha 2024) प्रोगाम के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन शुरू हो चुके हैं।

innovateindia.mygov.in पर करें ऑनलाइन आवेदन 

शिक्षा मंत्रालय की ओर से पीपीसी 2024 के सातवें संस्करण के लिए आवेदन 12 जनवरी, 2024 तक मांगे हैं। अब अगर आप भी इस इवेंट में हिस्सा लेना चाहते हैं तो फिर आपको आधिकारिक वेबसाइट https:// innovateindia.mygov.in/ppc-2024 पर जाकर रजिस्ट्रेशन करना होगा। इसके बाद चयनित होने के बाद आपको पीएम के साथ बातचीत करने का अवसर मिल सकेगा। शिक्षा मंत्रालय ने इस संबंध में कहा है कि यह प्रतियोगिता कक्षा 6 से 12 तक के छात्रों के लिए है। इस प्रोगाम में शामिल होने के इच्छुक कैंडिडेट्स को अधिकतम 500 अक्षरों में अपना प्रश्न प्रधानमंत्री को भेजना होगा। मंत्रालय ने यह भी कहा कि , "माता-पिता और शिक्षक भी इसमे भाग ले सकते हैं।

Pariksha Pe Charcha 2024: जल्द घोषित होगी प्रोगाम की डेट 

पीपीसी 2024 की तारीख की घोषणा फिलहाल जारी नहीं की गई है। संभव है कि यह जल्द ही शिक्षा मंत्रालय द्वारा जारी की जाएगी। बता दें कि यह एक ऐसा वार्षिक कार्यक्रम है, जहां छात्र-छात्राओं के साथ-साथ अभिभावकों और शिक्षकों को भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ बातचीत करने का अवसर मिलता है। 

Pariksha Pe Charcha 2024: परीक्षा पे चर्चा प्रोगाम के लिए ऐसे कर पाएंगे आवेदन  

सबसे पहले उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट innovateindia.mygov.in पर जाना होगा। इसके बाद,

होमपेज पर, उस लिंक पर क्लिक करें जिसमें लिखा है, ''परीक्षा पे चर्चा 2024। अब अपनी कैटेगिरी के आधार पर, अपने MyGov खाते में लॉग इन करें। आवेदन पत्र भरें। इसके बाद भरे हुए फॉर्म का प्रिंटआउट लेकर भविष्य के लिए रख लें।

यह भी पढ़ें: Pariksha Pe Charcha: परीक्षा पे चर्चा के लिए जल्द शुरू होंगे रजिस्ट्रेशन, PM मोदी से चर्चा करने का मिलेगा मौका