दिल्ली-एनसीआर के स्कूलों में दो महीने के लिए आउटडोर स्पोर्ट्स एक्टिविटीज पर रोक, एडवाइजरी जारी; देखें पूरी रिपोर्ट
एयर क्वालिटी मैनेजमेंट कमीशन (CAQM) ने दिल्ली एनसीआर के सभी प्राइवेट एवं सरकारी स्कूलों में नवंबर और दिसंबर महीने में ...और पढ़ें

नवंबर - दिसंबर में दिल्ली एनसीआर के स्कूलों में नहीं होंगी आउटडोर एक्टिविटी।
HighLights
नवंबर और दिसंबर में स्कूलों में नहीं होंगे आउटडोर गेम्स।
छात्रों की सेहत को लेकर लिया गया फैसला।
एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। दिल्ली-एनसीआर में जैसे-जैसे सर्दियां नजदीक आती हैं वैसे-वैसे प्रदूषण का स्तर बढ़ने लगता है जो हेल्थ के लिए काफी खतरनाक होता है। इसी को ध्यान में रखते हुए एयर क्वालिटी मैनेजमेंट कमीशन यानी कि CAQM ने दिल्ली सहित एनसीआर के सभी सरकारी एवं प्राइवेट स्कूलों के लिए एडवाइजरी जारी की है और सभी स्कूलों को इसको फॉलो करने का निर्देश दिया है।
दो महीने तक आउटडोर स्पोर्ट्स एक्टिविटीज पर रहेगी रोक
सीक्यूएम की ओर से स्कूलों को एडवाइजरी जारी कर कहा गया है कि वे नवंबर एवं दिसंबर महीने में स्टूडेंट्स से आउटडोर स्पोर्ट्स एक्टिविटीज ने करवाएं। रिपोर्ट में कहा गया है कि दिल्ली एनसीआर में सर्दियों में धुंध और फॉग में घातक कण बच्चों की सेहत पर खासा असर डालते हैं और सीधे फेफड़ों पर अटैक करते हैं। ऐसे में जब बच्चे बाहर खेलेंगे तो तेज सांस लेने की प्रक्रिया में घातक कण उनके फेफड़ों में जायेंगे जिससे गंभीर बीमारी होने का खतरा है। ऐसे में बच्चों की सेहत के लिए यह निर्णय लिया गया है।
कहां-कहां लागू होगा नियम
एयर क्वालिटी मैनेजमेंट कमीशन की ओर से यह नियम दिल्ली के साथ ही नोएडा, गाजियाबाद, फरीदाबाद और गुरुग्राम के सभी प्राइवेट और सरकारी स्कूलों में पर समान रूप से लागू रहेगा। यह नियम नवंबर एवं दिसंबर महीने के लिए लागू होगा।
इंडोर एक्टिविटीज पर शिफ्ट होने की सलाह
सभी स्कूलों को आउटडोर की जगह इंडोर एक्टिविटीज पर शिफ्ट होने की सलाह दी गई है। स्कूल मॉर्निंग असेंबली, परेड अंदर ही करवाएं वहीं ज्यादा से ज्यादा छात्रों को इंडोर खेलों जैसे- चेस, कैरम, क्विज, आर्ट्स जैसी गतिविधियों पर शिफ्ट करवाएं।
