विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 24, 2020 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

OU Result 2020: उस्मानिया यूनिवर्सिटी ने घोषित किये नतीजे, कोर्स के अनुसार इस लिंक से करें चेक

By Rishi SonwalEdited By:
Published: Fri, 24 Apr 2020 09:14 AM (IST)

OU Result 2020 जिन पाठ्यक्रमों के विभिन्न सेमेस्टर की नवंबर-दिसंबर 2019 में आयोजित परीक्षाओं के परिणाम घोषित किये उनमें बीए बीबीए बीकॉम बीएससी शामिल हैं।

OU Result 2020: उस्मानिया यूनिवर्सिटी ने घोषित किये नतीजे, कोर्स के अनुसार इस लिंक से करें चेक
OU Result 2020: उस्मानिया यूनिवर्सिटी ने घोषित किये नतीजे, कोर्स के अनुसार इस लिंक से करें चेक

नई दिल्ली, ऑनलाइन डेस्क। OU Result 2020: ऐसे समय में जबकि पूरे देश में 3 मई 2020 तक लॉक डाउन चल रहा है, उस्मानिया यूनिवर्सिटी (ओयू) ने स्नातक पाठ्यक्रमों - बीए, बीएससी, बीकॉम और बीबीए की नंवबर-दिसंबर में आयोजित परीक्षाओं के पुनर्मूल्यांकन के नतीजे ने घोषित कर दिये हैं। उस्मानिया यूनिवर्सिटी के ऐसे छात्र जो इन परीक्षाओं में सम्मिलित हुए थे, वे अपना परिणाम विश्वविद्यालय की ऑफिशियल वेबसाइट, osmania.ac.in के रिजल्ट सेक्शन में चेक कर सकते हैं। छात्र नीचे दिये गये डायरेक्ट लिंक से भी ओयू की वेबसाइट के रिजल्ट पेज पर पहुंच सकते हैं।

उस्मानिया यूनिवर्सिटी बीए, बीएससी, बीकॉम और बीबीए की नंवबर-दिसंबर में आयोजित परीक्षाओं के पुनर्मूल्यांकन के नतीजे देखने के लिए छात्रों को उनके हॉल-टिकट का नंबर रिजल्ट के पेज पर भरना होगा। जिसके बाद वे अपना मार्क्स के देख और प्रिंट कर पाएंगे। उनके हॉल-टिकट नंबर को बिना किसी प्रि-फिक्स या सफ्किस के भरना होगा, जिसके लिए यूनिवर्सिटी ने उदाहरण (101019441005, 101019441010) भी दिया है।

उस्मानिया यूनिवर्सिटी ने जिन पाठ्यक्रमों के विभिन्न सेमेस्टर की नवंबर-दिसंबर 2019 में आयोजित परीक्षाओं के परिणाम 23 अप्रैल 2020 को जारी किये हैं, उनमें बीए सेमेस्टर 1, 3 और 5; बीबीए सेमेस्टर 1, 3 और 5; बीकॉम सेमेस्टर 1, 3 और 5 और बीएससी सेमेस्टर 1, 3 और 5 शामिल हैं। इन कोर्सेसे के रिजल्ट के लिए डायरेक्ट लिंक नीचे दिये गये हैं।

बीए सेमेस्टर 1, 3 और 5 सेमेस्टर रिजल्ट के लिए डायरेक्ट लिंक

बीबीए सेमेस्टर 1, 3 और 5 सेमेस्टर रिजल्ट के लिए डायरेक्ट लिंक

बीकॉम सेमेस्टर 1, 3 और 5 सेमेस्टर रिजल्ट के लिए डायरेक्ट लिंक

बीएससी सेमेस्टर 1, 3 और 5 सेमेस्टर रिजल्ट के लिए डायरेक्ट

उस्मानिया यूनिवर्सिटी रिजल्ट पेज पर जाने के लिए डायरेक्ट लिंक

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।