NYKS Admit Card 2019: नेहरू युवा केंद्र संगठन एडमिट कार्ड जारी, ऐसे करें डाउनलोड
NYKS Admit Card 2019 जिन उम्मीदवारों ने इस भर्ती के लिए आवेदन किया है वो NYKS की ऑफिशियल वेबसाइट nyks.nic.in से अपने एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
नई दिल्ली, जेएनएन। NYKS Admit Card 2019: नेहरू युवा केंद्र संगठन (NYKS) यूथ अफेयर्स और स्पोर्ट्स मंत्रालय ने विभिन्न पदों पर भर्ती के आवेदन पत्र जारी कर दिए हैं। भारत सरकार डायरेक्टर/ डिस्ट्रिक्ट यूथ कोऑर्डिनेटर, जूनियर कंप्यूटर प्रोग्रामर के पदों पर भर्ती करने जा रहा है। जिन उम्मीदवारों ने इस भर्ती के लिए आवेदन किया है वो NYKS की ऑफिशियल वेबसाइट nyks.nic.in से अपने एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
उम्मीदवरों को अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए रजिस्ट्रेशन नंबर या रोल नंबर और पासवर्ड या डीओबी (DD-MM-YY) जैसी जरूरी जानकारियां दर्ज करनी होंगी। इन पदों के लिए परीक्षा का आयोजन 06 से 09 सितंबर 2019 के बीच किया जाएगी।
NYKS Admit Card 2019 ऐसे करें डाउनलोड
- सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट nyks.nic.in पर जाएं।
- अब होम पेज पर आपको “व्हाट्स न्यू” लिखा नजर आएगा।
- ऑनलाइन परीक्षा हॉल टिकट के लिए इसपर क्लिक करें
- अब नई विंडो ओपन होगी जहां आप लॉगइन क्रेडेंशियल दर्ज करने के बाद अपना एडमिट कार्ड प्राप्त कर सकते हैं।
- भविष्य के लिए अपने एडमिट कार्ड की एक फोटोकॉपी अपने पास रखें।
उम्मीदवार भविष्य के लिए एडमिट कार्ड डाउनलोड भी कर सकते हैं। उम्मीदवारों को यह याद रखना चाहिए कि वे परीक्षा के दिन ई-एडमिट कार्ड जरूर ले जाएं वरना उनको परीक्षा में बैठने की अनुमति नहीं मिलेगी। उम्मीदवार लेटेस्ट अपडेट के लिए आधिकारिक वेबसाइट लगातार चेक करते रहें।
बता दें कि नेहरू युवा केंद्र संगठन (एनवाईकेएस) भारत सरकार के युवा मामले और खेल मंत्रालय का एक स्वायत्त निकाय है। संगठन ने इससे पहले भी विभिन्न नियमित रिक्तियों के तहत एमटीएस, सहायक के पदों को भरने के लिए आवेदन आमंत्रित किए थे। इस परीक्षा के जरिए 337 पद भरे गए थे।