विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

JNVST 2027: एनवीएस कक्षा 11वीं में दाखिले के लिए रजिस्ट्रेशन की लास्ट डेट एक्सटेंड, यहां देखें अप्लाई करने का प्रोसेस

Published: Sat, 03 Oct 2026 05:40 PM (IST)

नवोदय विद्यालय में कक्षा 11वीं में दाखिला लेने के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि बढ़ा दी गई है। छात्र एवं अभिभावक ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।

NVS Class 11th Admission 2027-28: जल्द करें आवेदन।

NVS Class 11th Admission 2027-28: जल्द करें आवेदन।

HighLights

  1. आवेदन करने की लास्ट डेट एक्सटेंड।

  2. 15 अक्टूबर तक आवेदन करने का मौका।

एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। नवोदय विद्यालय समिति NVS की ओर से कक्षा 11वीं में दाखिला लेने के लिए आवेदन करने की लास्ट डेट को एक्सटेंड कर दिया गया है। जो छात्र या अभिभावक अपने बच्चे का दाखिला कक्षा 11वीं में करवाना चाहते हैं। वे NVS की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर 15 अक्टूबर तक NVS Class 11th Admission 2027-28 के लिए आवेदन कर सकते हैं।

बता दें, इससे पहले कक्षा 11वीं में दाखिले के लिए आवेदन करने की लास्ट डेट 30 सितंबर थी, जिसे बढ़ाकर अब 15  अक्टूबर  कर दिया गया है। सभी छात्रों और अभिभावकों को सलाह दी जाती है कि वे तय समय-सीमा के भीतर आवेदन प्रक्रिया को अवश्य पूरा कर लें।

आवेदन करने के लिए जरूरी योग्यता

आवेदन करने के लिए छात्रों का जन्म 01 जून, 2010 से लेकर 31 जुलाई, 2012 के बीच होना चाहिए। इसके साथ ही छात्र कक्षा 10वीं में अध्ययनरत होना चाहिए।

इस डेट पर होगी परीक्षा

एनवीएस की ओर से कक्षा 11वीं में प्रवेश के लिए परीक्षा का आयोजन 27 अप्रैल, 2026 को किया जाएगा। परीक्षा हिंदी एवं अंग्रेजी दोनों माध्यम में आयोजित कराई जाएगी। परीक्षा की अवधि 2 घंटे 30 मिनट निर्धारित की गई है। परीक्षा एक शिफ्ट में सुबह 11 बजे से लेकर दोपहर 1:30 के बीच संचालित की जाएगी। इस परीक्षा में उम्मीदवारों से मेंटल एबिलिटी, अंग्रेजी, विज्ञान, सामाजिक विज्ञान और गणित विषय से 100 अंकों के 100 बहुविकल्पीय प्रकार के सवाल पूछे जाएंगे। परीक्षा में गलत उत्तर के लिए नकारात्मक अंकन का प्रावधान नहीं किया गया है।

इन स्टेप्स से करें घर बैठे अप्लाई

एनवीएस स्कूलों में कक्षा 11वीं में दाखिला लेने के लिए आवेदन करने की लास्ट डेट को एक्सटेंड किया गया है। छात्र एवं अभिभावक यहां बताए गए निम्नलिखित स्टेप्स की मदद से घर बैठे अप्लाई कर सकते हैं।

  • आवेदन करने के लिए सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट navodaya.gov.in पर जाएं।
  • वेबसाइट के होमपेज पर NVS Class 11th Admission 2027-28 लिंक पर क्लिक कर लें।
  • इसके बाद मांगी सभी जरूरी डिटेल को ध्यान से दर्ज कर लें।
  • फॉर्म भरने के बाद दस्तावेजों की स्कैन कॉपी को जेपीजी फॉर्मेट में अपलोड करें।
  • अंत में भविष्य के लिए इसका एक प्रिंट आउट भी निकाल लें।

 

यह भी पढ़ें- RRB Junior Engineer Exam Date 2026: आरआरबी जूनियर इंजीनियर परीक्षा का रिवाइज्ड एग्जाम शेड्यूल जारी, इस डेट पर होगा एडमिट कार्ड का एलान