NTPC NGEL Admit Card 2026: इंजीनियर और एग्जीक्यूटिव परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी, ये रहा डाउनलोड करने का Direct Link
एनटीपीसी एनसीईएल ने इंजीनियर और एग्जीक्यूटिव परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी किया है। इस परीक्षा के जरिये कुल 147 योग्य उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा।

NTPC NGEL Admit Card 2026: यहां पढ़ें पूरी खबर।
HighLights
इंजीनियर और एग्जीक्यूटिव परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी।
ऑफिशियल वेबसाइट से करें चेक।
एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। एनटीपीसी ने ग्रीन एनर्जी लिमिटेड NGEL में इंजीनियर और एग्जीक्यूटिव के पदों पर भर्ती के लिए एडमिट कार्ड जारी किया है। जिन उम्मीदवारों ने इस परीक्षा में शामिल होने के लिए पंजीकरण किया था। वे उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर इंजीनियर और एग्जीक्यूटिव परीक्षा के लिए प्रवेश-पत्र प्राप्त कर सकते हैं। बता दें, इस भर्ती परीक्षा के माध्यम से कुल 147 उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा।