JEE Mains 2027: जेईई मेन सेशन-1 परीक्षा का सिलेबस जारी, 22 नवंबर तक रजिस्ट्रेशन करने का मौका; एग्जाम इस डेट से स्टार्ट
जेईई मेन सेशन-1 के लिए आवेदन शुरू हो गए हैं। उम्मीदवारों के पास आवेदन करने के लिए 22 नवंबर तक ...और पढ़ें

NTA JEE Mains Session I 2027: यहां देखें पूरी डिटेल।
HighLights
22 नवंबर तक अप्लाई करने का मौका।
यहां देखें परीक्षा के लिए एग्जाम पैटर्न।
एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी NTA की ओर से जेईई मेन सेशन-1 परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। जो उम्मीदवार NTA JEE Mains Session I 2027 की परीक्षा में शामिल होना चाहते हैं। वे एनटीए की ऑफिशियल वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर जाकर आवेदन प्रक्रिया को पूरा कर सकते हैं।
एनटीए की ओर से JEE Mains Session I Exam के लिए सिलेबस भी जारी कर दिया गया है। उम्मीदवार जेईई JEE Mains 2027 Exam Pattern यहां देख सकते हैं।
इस डेट पर होगी परीक्षा
जेईई मेन सेशन-1 परीक्षा का आयोजन 20, 21, 22, 23, 24 और 28 जनवरी, 2027 को किया जाएगा। परीक्षा दो शिफ्ट में संचालित की जाएगी। पहली शिफ्ट सुबह 9 बजे से लेकर दोपहर 12 बजे तक और दूसरी शिफ्ट दोपहर 3 बजे से लेकर शाम 6 बजे तक आयोजित कराई जाएगी। इसके साथ ही बी आर्क और बी प्लानिंग की परीक्षा 3 घंटे 30 मिनट के लिए संचालित की जानी है।
JEE Mains 2027 एग्जाम पैटर्न
जेईई मेन पेपर-1 बीई/बीटेक सीबीटी की परीक्षा में उम्मीदवारों से गणित, फिजिक्स और केमिस्ट्री विषय से 300 अंकों के 75 सवाल पूछे जाएंगे। प्रत्येक सही सवाल के लिए 4 अंक और प्रत्येक गलत जवाब के लिए एक अंक का नकारात्मक अंकन किया जाएगा। इसके साथ ही पेपर- 2A (बी आर्क) की परीक्षा में उम्मीदवारों से गणित, एप्टीट्यूड टेस्ट और ड्रॉइंग टेस्ट से 400 अंकों के 77 सवाल पूछे जाएंगे। इस परीक्षा में सही सवाल के लिए 4 अंक और गलत जवाब के लिए एक अंक की कटौती की जाएगी। पेपर 2B (बी प्लानिंग) की परीक्षा में उम्मीदवारों से गणित, एप्टीट्यूड टेस्ट और प्लानिंग विषय से 400 अंकों के 100 सवाल पूछे जाएंगे।
NTA JEE Mains Session I 2027 Bulletin
NTA JEE Mains Session I 2027 Registration Form
NTA JEE Mains Session I Notification 2027
इस डेट तक अप्लाई करने का मौका
जेईई मेन सेशन-1 के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन शुरू हो गए हैं। इच्छुक एवं योग्य उम्मीदवार 22 नवंबर, 2026 तक परीक्षा में शामिल होने के लिए अप्लाई कर सकते हैं। लेट फीस के साथ आवेदन करने की अंतिम तिथि 23 नवंबर, 2026 है।
