विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

NTA Exams: JEE Main, यूजीसी नेट, सीएसआईआर नेट समेत 14 परीक्षाओं के लिए डेट्स घोषित, देखें एनटीए 2026-27 एग्जाम कैलेंडर

Published: Thu, 17 Sep 2026 11:28 AM (IST)Updated: Thu, 17 Sep 2026 11:34 AM (IST)

राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) द्वारा दिसंबर 2026 से लेकर मार्च 2027 तक 14 परीक्षाओं का आयोजन किया जायेगा। पूरा एग्जाम कैलेंडर आप इस पेज से चेक कर सकते हैं।

NTA Exam Calendar 2026-27 यहां से करें चेक

NTA Exam Calendar 2026-27 यहां से करें चेक

HighLights

  1. दिसंबर से मार्च तक एनटीए 14 परीक्षाओं का करेगा आयोजन।

  2. सीयूईटी पीजी, जेईई मेन, यूजीसी नेट सहित कई परीक्षाओं के लिए डेट्स घोषित।

एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) की ओर से दिसंबर 2026 से लेकर मार्च 2027 तक होने वाले एग्जाम के लिए डेट्स का एलान कर दिया गया है। एनटीए ने सभी एग्जाम की जानकारी एकेडमिक कैलेंडर जारी कर साझा की गई है। नोटिस के अनुसार दिसंबर से लेकर मार्च तक यूजीसी नेट, सीएसआईआर नेट, जेईई मेन, सैनिक स्कूल एंट्रेस एग्जाम, सीयूईटी पीजी समेत 14 परीक्षाओं का आयोजन करवाया जायेगा।

NTA Exam Calendar 2026-27: एग्जाम वाइज देखें शेड्यूल

आप सभी एग्जाम की डेट्स की जानकारी नीचे टेबल से प्राप्त कर सकते हैं। इसके साथ ही आप एनटीए द्वारा जारी एग्जाम कैलेंडर का PDF भी नीचे दिए लिंक से डाउनलोड कर सकते हैं।

एग्जाम का नाम परीक्षा की तिथि
राष्ट्रीय इंडियन मिलिट्री कॉलेज 6 दिसंबर 2026 (1 दिन)
SWAYAM

8 से 12 दिसंबर 2026 (5 दिन)

राष्ट्रीय मिलिट्री स्कूल 13 दिसंबर 2026 (1 दिन)
यूजीसी नेट (December Cycle) 14 से 19 दिसंबर 2026 (6 दिन) (buffer: 20-21 Dec 2026)
सीएसआईआर यूजीसी नेट (December Cycle) 20 एवं 21 दिसंबर 2026 (2 दिन)

आर्मी कैडेट्स कॉलेज

4 जनवरी 2027 (1 दिन)

SHRESHTA (NETS) - लक्षित क्षेत्रों के हाई स्कूलों में छात्रों के लिए आवासीय शिक्षा

10 जनवरी 2027 (1 दिन)

NIFT प्रवेश परीक्षा

10 जनवरी 2027 (1 दिन)
JEE (Main) - Session 1 (January) 22 से 24, 28 से 30 जनवरी 2027 (6 दिन) (buffer: 31 Jan 2027)
ऑल इंडिया सैनिक स्कूल एंट्रेस एग्जामिनेशन  31 जनवरी 2027 (1 दिन)

कॉमन मैनेजमेंट एडमिशन टेस्ट (CMAT)

7 फरवरी 2027 (1 दिन)
NITT- नेशनल इनीशिएटिव फॉर टेक्निकल टीचर्स ट्रेनिंग (पार्ट-1) 26 से 27 फरवरी 2027 (2 दिन)

CUET (PG) - कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट (पोस्टग्रेजुएट)

01-05, 08, 12 - 20, 24-25 मार्च 2027 (17 दिन) (buffer: 30-31 March 2027)
NITTT (Part 2) 5- 7 मार्च 2026 (2 दिन)

NTA Exam Calendar 2026-27 PDF

Untitled

 को ध्यान में रखकर तैयारियां कर दें स्टार्ट

जो भी अभ्यर्थी/ स्टूडेंट्स इन परीक्षाओं में आगे भाग लेने की सोच रहे रहें हैं वे डेट्स को ध्यान में रखकर अपनी तैयारियों को आगे बढ़ा सकते हैं।

यह भी पढ़ें- पैरों से लिखकर परीक्षा की पास, सरकारी टीचर बनने के बाद अब UPSC लक्ष्य; जानें जामी सिम्हाचलम की रोचक कहानी