विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

NTA CUET PG 2026: सीयूईटी पीजी में रजिस्ट्रेशन करने की कल लास्ट डेट, जल्द कर लें अप्लाई

Published: Tue, 13 Jan 2026 12:29 PM (IST)Updated: Tue, 13 Jan 2026 12:32 PM (IST)

एनटीए सीयूईटी पीजी में आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों के पास कल यानी 14 जनवरी तक का समय है। जिन ...और पढ़ें

NTA CUET PG 2026: ऐसे करें अप्लाई।

NTA CUET PG 2026: ऐसे करें अप्लाई।

HighLights

  1. सीयूीटी पीजी में रजिस्ट्रेशन करने की अंतिम तिथि कल।

  2. आवेदन करने के लिए स्नातक अनिवार्य।

एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली: राष्ट्रीय परीक्षण एंजेसी की ओर से NTA CUET PG 2026 में रजिस्ट्रेशन करने के लिए उम्मीदवारों के पास कल यानी 14 जनवरी तक का समय है। जिन उम्मीदवारों ने अभी तक एनटीए सीयूईटी पीजी के लिए अप्लाई नहीं किया है। वे उम्मीदवार अब कल तक ही आवेदन कर सकेंगे। ऐसे में जो उम्मीदवार पीजी कोर्स में दाखिला लेना चाहते हैं, उन्हें सलाह दी जाती है कि तय समय से पहले एनटीए सीयूईटी पीजी के लिए अवश्य आवेदन कर लें।

एप्लीकेशन फीस

आवेदन करने के लिए सभी वर्ग के उम्मीदवारों को एप्लीकेशन फीस का भुगतान भी करना होगा। सामान्य उम्मीदवारों को दो पेपर के लिए 1,400 रुपये और एडिशनल पेपर के लिए 700 रुपये, ईडब्ल्यूएस और ओबीसी उम्मीदवारों को दो पेपर के लिए 1,200 रुपये और एडिशनल पेपर के लिए 600 रुपये, एससी एवं एसटी उम्मीदवारों को दो पेपर के लिए 1,100 रुपये और एडिशनल पेपर के लिए 600 रुपये का भुगतान करना होगा। इसके साथ ही दिव्यांग उम्मीदवारों को दो पेपर के लिए 1,000 रुपये और एडिशनल पेपर के लिए 600 रुपये का भुगतान करना होगा।

परीक्षा पैटर्न

सीयूईटी पीजी की परीक्षा में उम्मीदवारों से 75 बहुविल्पीय प्रकार के प्रश्न पूछे जाएंगे। यह परीक्षा कुल 90 मिनट के लिए आयोजित कराई जाएगी। प्रत्येक सही उत्तर के लिए उम्मीदवारों को चार अंक और प्रत्येक गलत उत्तर के लिए एक अंक की कटौती की जाएगी।

कौन कर सकते हैं आवेदन

इस परीक्षा में शामिल होने के लिए उम्मीदवारों ने भारत के किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से स्नातक पूरी की हो।

ऐसे करें सीयूईटी पीजी के लिए अप्लाई

सीयूईटी पीजी में आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को यहां बताए गए स्टेप्स को फॉलो करना होगा।

  • ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करने के लिए सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट nta.ac.in पर जाकर विजिट करें।
  • अब वेबसाइट के होमपेज पर CUET PG 2026 रजिस्ट्रेशन लिंक पर क्लिक करें।
  • लिंक पर क्लिक करने के बाद मांगी गई जानकारी को ध्यान से दर्ज कर लें।
  • इसके बाद परीक्षा शहर का चयन करें।
  • अब दस्तावेजों को जमा करें और ऑलाइन फीस का भुगतान करें।
  • अंत में फॉर्म भरने के बाद इसका एक प्रिंट आउट भी अवश्य निकाल लें।

यह भी पढ़ें: RSSB Clerk Recruitment 2026: जूनियर असिस्टेंट के 10 हजार से ज्यादा पदों पर रजिस्ट्रेशन इस दिन से शुरू, 12वीं पास युवाओं के लिए मौका