BSSC: बिहार द्वितीय इंटर लेवल भर्ती एप्लीकेशन फॉर्म कल तक पूरा करने का मौका, 24492 पदों के लिए हो रही भर्ती
बिहार में 24492 रिक्त पदों पर भर्ती के लिए रजिस्ट्रेशन 13 जनवरी तक लिए गए हैं। रजिस्ट्रेशन के बाद फॉर्म ...और पढ़ें

bssc 2nd inter level vacancy 2026
HighLights
बिहार 2nd इंटर लेवल भर्ती के लिए पंजीकरण समाप्त।
15 जनवरी तक फॉर्म पूर्ण करने का रहेगा मौका।
जॉब डेस्क, नई दिल्ली। सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खबर है। बिहार स्टाफ सिलेक्शन कमीशन (BSSC) की ओर से द्वितीय इंटर स्तरीय संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा (BSSC 2nd Inter Level recruitment) के लिए आवेदन 13 जनवरी तक लिए गए हैं। ऐसे में जो अभ्यर्थी 12th उत्तीर्ण हैं और उन्होंने तय तिथि में रजिस्ट्रेशन एवं फीस जमा कर दी है वे कल यानी 15 जनवरी तक फॉर्म को पूरा कर सकते हैं।
योग्यता एवं मापदंड
बिहार द्वितीय इंटर लेवल भर्ती में शामिल होने के लिए उम्मीदवार का मान्यता प्राप्त बोर्ड/ संस्था से इंटरमीडिएट/ 12th उत्तीर्ण हो ना आवश्यक है। उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 18 वर्ष से कम और अधिकतम आयु 37 साल से ज्यादा नहीं होनी चाहिए। हालांकि, आरक्षित वर्ग को ऊपरी आयु सीमा में नियमानुसार छूट दी जाएगी। इस भर्ती के लिए बिहार राज्य से बाहर के अभ्यर्थी भी आवेदन कर सकते हैं।
स्वयं ऑनलाइन कर सकते हैं अप्लाई
इस भर्ती में शामिल होने के लिए उम्मीदवार स्वयं ही फॉर्म भर सकते हैं। आपकी सहूलियत के लिए आवेदन की स्टेप्स एवं डायरेक्ट लिंक यहां उपलब्ध करवाया जा रहा है-
- बीएसएससी इंटर लेवल भर्ती 2025 एप्लीकेशन फॉर्म भरने के लिए पोर्टल onlinebssc.com/25interlevela/ पर जाएं।
- वेबसाइट के होम पेज पर आपको पहले रजिस्ट्रेशन लिंक पर क्लिक करें और मांगी गई डिटेल दर्ज करके पंजीकरण कर लें।
- इसके बाद अभ्यर्थी लॉग इन के माध्यम से अन्य डिटेल भरकर फॉर्म को पूरा कर लें।
- अंत में निर्धारित शुल्क जमा करें और फॉर्म को सबमिट कर दें।
- रजिस्ट्रेशन एवं फीस जमा करने के बाद अभ्यर्थी 15 जनवरी तक फॉर्म को पूरा कर सकेंगे।
एप्लीकेशन फीस
इस भर्ती में शामिल होने के लिए सभी वर्ग के अभ्यर्थियों को 100 रुपये फीस जमा करनी होगी। फीस भुगतान ऑनलाइन माध्यम से किया जा सकता है।
24 हजार से अधिक पदों पर होगी भर्ती
इस भर्ती के माध्यम से कुल 24492 रिक्त पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।
