CUET UG एग्जाम के लिए एनटीए ने बदली शिफ्ट टाइमिंग, 3 नहीं अब 4 बजे होगी परीक्षा
सीयूईटी यूजी परीक्षा की शिफ्ट में बदलाव किया गया है। एनटीए ने एक आधिकारिक नोटिस जारी किया है, जिसके मुताबिक आज शाम 3 बजे होने वाली परीक्षा अब 4 बजे आयोजित कराई जाएगी।

CUET UG की शिफ्ट टाइमिंग में हुआ बदलाव।
HighLights
सीयूईटी परीक्षा शिफ्ट टाइमिंग में बदलाव।
आज शाम 4 बजे होगी परीक्षा।
एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। आज यानी 30 मई को CUET UG 2026 की परीक्षा में छात्रों को एग्जाम सेंटर में अव्यवस्था देखने को मिली। सुबह की शिफ्ट में जो परीक्षा आयोजित कराई जानी थी। वह परीक्षा भी काफी देर बाद शुरू हुई। सुबह की शिफ्ट में परीक्षा के लिए शामिल हुए छात्रों का कहना है कि वे परीक्षा के लिए एग्जाम सेंटर पर तय समय से पहुंच गए थे। लेकिन बावजूद इसके उन्हें परीक्षा कंद्रों में घंटो इंतजार करना पड़ा।
हालांकि अब एनटीए की ओर से एक ऑफिशियल नोटिस जारी करते हुए कहा है कि तकनीकी खराबी के कारण परीक्षा के समय में बदलाव किया जा रहा है। ऐसे में आज यानी 30 मई को दोपहर 3 बजे जो परीक्षा आयोजित कराई जानी थी। अब वह परीक्षा शाम 4 बजे आयोजित कराई जाएगी।
NTA tweets - TCS has reported that a technical glitch at their end delayed the commencement of CUET (UG) 2026 at some centres on 30.05.2026. The issue has since been resolved, and the exam is being conducted with full compensatory time so that no candidate is disadvantaged.… pic.twitter.com/fFth4ByLrQ
— ANI (@ANI) May 30, 2026
अब 4 बजे होगी परीक्षा
सीयूईटी यूजी की परीक्षा आज दोपहर 3 बजे आयोजित कराई जानी थी। लेकिन विभिन्न एग्जाम सेंटर में तकनीकी खराबी के कारण शिफ्ट टाइमिंग में बदलाव किया गया है। एनटीए की ऑफिशियल नोटिस के मुताबिक अब CUET UG की परीक्षा 3 बजे के बजाय आज शाम 4 बजे संचालित की जाएगी।
इस समय करना होगा रिपोर्ट
आज शाम 4 बजे आयोजित होने वाली परीक्षा के लिए एग्जाम सेंटर पर रिपोर्टिंग दोपहर 2:30 बजे से शुरू हो जाएगी।
एनटीए ने जारी किया हेल्पलाइन नंबर
एनटीए ने सभी छात्रों एवं अभिभावकों से अपील कि वे किसी भी प्रकार की जानकारी के लिए केवल ऑफिशियल वेबसाइट पर ही भरोसा करें। इसके साथ ही एनटीए ने छात्रों की सहायता के लिए हेल्पलाइन नंबर और ईमेल की भी सुविधा प्रदान की है। छात्र हेल्पलाइन नंबर+91-11-40759000, ऑफिशियल ईमेल: cuet-ug@nta.ac.in और ऑफिशियल वेबसाइट cuet.nta.ac.in की मदद ले सकते हैं।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।