विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

NTA AISSEE Result 2026: सैनिक स्कूल एंट्रेंस टेस्ट का रिजल्ट जारी, इन स्टेप्स से करें डाउनलोड स्कोरकार्ड

Published: Sat, 28 Feb 2026 09:39 AM (IST)Updated: Sat, 28 Feb 2026 09:57 AM (IST)

सैनिक स्कूल एंट्रेंस टेस्ट रिजल्ट जारी कर दिया गया है। परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर अपना रिजल्ट डाउनलोड कर सकते हैं।

NTA AISSEE Result 2026: ऐसे करें चेक।

NTA AISSEE Result 2026: ऐसे करें चेक।

HighLights

  1. सैनिक स्कूल एंट्रेंस टेस्ट का रिजल्ट जारी।

  2. परीक्षा 18 जनवरी को आयोजित कराई गई थी।

एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। सैनिक स्कूल में पढ़ने का सपना देखने वाले छात्रों के लिए एक बड़ी खुशखबरी है। दरअसल नेशनल टेस्टिंग एजेंसी की ओर से (NTA AISSEE Result 2026) जारी कर दिया गया है। जो उम्मीदवार इस प्रवेश-परीक्षा में शामिल हुए थे। अब वे ऑफिशियल वेबसाइट exams.nta.nic.in पर जाकर अपना रिजल्ट डाउनलोड कर सकते हैं। बता दें, परीक्षा 18 जनवरी, 2026 को आयोजित कराई गई थी। रिजल्ट डाउनलोड करने के लिए एप्लीकेशन नंबर, पासवर्ड और कैप्चा कोड को दर्ज करना होगा।

nta

 

NTA AISSEE Result 2026: ऐसे डाउनलोड करें रिजल्ट स्कोरकार्ड

एनटीए की ओर से सैनिक स्कूल एंट्रेस टेस्ट का स्कोरकार्ड ऑफिशियल वेबसाइट पर डाउनलोड करने के लिए उपलब्ध है। जो उम्मीदवार अपना रिजल्ट स्कोरकार्ड डाउनलोड करना चाहते हैं, वे यहां बताए गए स्टेप्स को फॉलो कर सकते हैं।

  1. स्कोरकार्ड देखने एवं डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइउट exams.nta.nic.in पर जाएं।
  2. अब वेबसाइट के होमपेज पर 'Candidate Activity' सेक्शन पर क्लिक करें।
  3. इसके बाद Score Card for AISSEE – 2026 लिंक पर क्लिक करें।
  4. लिंक पर क्लिक करने के बाद लॉगिन क्रेडेंशियल जैसे एप्लीकेशन नंबर, पासवर्ड और कैप्चा कोड को दर्ज करें।
  5. लॉगिन डिटेल को दर्ज करने के बाद स्कोरकार्ड आपकी स्क्रीन पर ओपन हो जाएगा।
  6. अंत में इसका एक प्रिंट आउट भी अवश्य निकाल लें।
nta 2


डायरेक्ट यहां से डाउनलोड करें रिजल्ट

डायरेक्ट यहां से डाउनलोड करें स्कोरकार्ड

इस दिन हुई थी परीक्षा

एनटीए की ओर से सैनिक स्कूल एंट्रेस टेस्ट देशभर के कुल 646 परीक्षा केंद्रों में आयोजित कराई गई थी। यह प्रवेश परीक्षा 18 जनवरी, 2026 को संचालित की गई थी। इसके साथ ही जो उम्मीदवार इस परीक्षा में सफल घोषित किए गए हैं। बता दें, अब प्रवेश प्रक्रिया के लिए ई-काउंसलिंग की जाएगी। उम्मीदवारों का दाखिला सीट अलॉटमेंट, कैटेगरी और पात्रता मानदंड के आधार पर किया जाएगा।

रिजल्ट जारी होने के बाद

परीक्षा में सफल हुए उम्मीदवारों के लिए अब काउंसलिंग प्रक्रिया शुरू की जाएगी। हालांकि काउंसलिंग के लिए फिलहाल कोई आधिकारिक तिथि घोषित नहीं की गई है। ऐसे में परीक्षा में सफल हुए सभी उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है वे काउंसलिंग तिथि से संबंधित नई अपडेट जानने के लिए नियमित रूप से ऑफिशियल वेबसाइट विजिट करते रहें। 

 

यह भी पढ़ें: SSC CHSL Result 2026: एसएससी सीएचएसएल टियर-1 का रिजल्ट जारी, डायरेक्ट यहां से करें डाउनलोड