विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

SSC CHSL Result 2026: एसएससी सीएचएसएल टियर-1 का रिजल्ट जारी, डायरेक्ट यहां से करें डाउनलोड

Published: Sat, 28 Feb 2026 09:09 AM (IST)Updated: Sat, 28 Feb 2026 09:24 AM (IST)

एसएससी की ओर से सीएचएसएल टियर-1 का रिजल्ट जारी कर दिया गया है। परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवार रिजल्ट के साथ-साथ मेरिट लिस्ट भी डाउनलोड कर सकते हैं।

SSC CHSL Tier 1 Result 2026: रिजल्ट पीडीएप फॉर्मेट में जारी।

SSC CHSL Tier 1 Result 2026: रिजल्ट पीडीएप फॉर्मेट में जारी।

HighLights

  1.  सीएचएसएल टियर-1 का रिजल्ट जारी।

  2. इस परीक्षा में सफल हुए उम्मीदवार अब टियर-2 की परीक्षा में शामिल होंगे।

एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। कर्मचारी चयन आयोग की ओर से एसएससी सीएचएसएल टियर-1 परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया गया है। टियर-1 की परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवार एसएससी की ऑफिशियल वेबसाइट ssc.gov.in पर जाकर अपना रिजल्ट देख व डाउनलोड कर सकते हैं। एसएससी ने सीएचएसएल टियर-1 परीक्षा का रिजल्ट पीडीएफ फॉर्मेट में जारी किया है। बता दें, यह परीक्षा देशभर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों में 12 नवंबर से 30 नवंबर, 2025 के बीच आयोजित कराई गई थी। इस परीक्षा में शामिल होने के लिए लगभग तीस लाख उम्मीदवारों ने रजिस्ट्रेशन किया था।

SSC CHSL Result 2026: इन स्टेप्स से डाउनलोड करें सीएचएसएल परीक्षा का रिजल्ट

एसएससी ने सीएचएसएल टियर-1 का रिजल्ट जारी किया है। जो उम्मीदवार रिजल्ट देखना एवं डाउनलोड करना चाहते हैं। वे यहां बताए गए स्टेप्स की मदद ले सकते हैं।

  • रिजल्ट देखने एवं डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट ssc.gov.in पर जाकर विजिट करें।
  • अब वेबसाइट के होमपेज पर 'Result' सेक्शन पर क्लिक करें।
  • इसके बाद 'Combined Higher Secondary (10+2) Level Examination, 2025 (Tier-I) - List of candidates qualified for appearing in Tier-II' लिंक पर क्लिक करें।
  • लिंक पर क्लिक करने के बाद रिजल्ट आपकी स्क्रीन पर पीडीएप फॉर्मेट में ओपन हो जाएगा।
  • अंत में इसका एक प्रिंट आउट भी अवश्य निकाल लें।

ssc chsl

 

कटऑफ लिस्ट भी जारी

एसएससी की ओर से रिजल्ट के साथ-साथ कटऑफ लिस्ट भी जारी कर दी गई है। उम्मीदवार अपनी कैटेगरी के आधार पर कटऑफ लिस्ट देख सकते हैं, जो इस प्रकार है।

कैटेगरी कटऑफ मार्क्स
जनरल  144.25858
एससी  125.40250
एसटी  115.25399
ओबीसी  143.83055
ईडब्ल्यूएस  141.42492
ईएसएम 68.26439
ओएच  112.15049
एचएच  75.38893
वीएच  82.72930
दिव्यांग  55.33338

 

रिजल्ट जारी होने के बाद

एसएससी सीएचएसएल टियर-1 की परीक्षा में सफल हुए उम्मीदवार अब टियर-2 की परीक्षा में शामिल हो सकेंगे। टियर-2 की परीक्षा में उम्मीदवारों से गणित, रीजनिंग, अंग्रेजी, सामान्य जागरूकता और कंप्यूटर विषय से सवाल पूछे जाएंगे। इसके साथ ही उम्मीदवारों का स्किल टेस्ट और टाइपिंग टेस्ट का परीक्षण भी किया जाएगा। टियर-2 की परीक्षा के लिए जल्द ही परीक्षा तिथि घोषित की जाएगी।

यह भी पढ़ें: SBI Clerk Mains Result 2026: एसबीआई क्लर्क मेंस परीक्षा का रिजल्ट जारी, यहां sbi.co.in से करें डाउनलोड