NLSAT 2027: नेशनल लॉ स्कूल यूजी-पीजी और PhD प्रोग्राम में एडमिशन के लिए एग्जाम डेट घोषित, रजिस्ट्रेशन जल्द होंगे स्टार्ट
नेशनल लॉ स्कूल ऑफ इंडिया यूनिवर्सिटी (NLSIU) बेंगलुरु ने NLSAT 2027 की परीक्षा तिथि 25 अप्रैल 2027 घोषित की है। ...और पढ़ें

नेशनल लॉ स्कूल एग्जाम डेट 2027
HighLights
NLSAT 2027 परीक्षा 25 अप्रैल 2027 को आयोजित होगी।
आवेदन प्रक्रिया नवंबर 2026 से शुरू होकर मार्च 2027 तक।
BA, LLB, MPP और PhD प्रोग्राम में प्रवेश मिलेगा।
एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। नेशनल लॉ स्कूल ऑफ इंडिया यूनिवर्सिटी (NLSIU) बेंगलुरु ने 2027-28 सेशन में एडमिशन के लिए एग्जाम डेट की घोषणा कर दी है। यूनिवर्सिटी की ओर से साझा की गई डिटेल के मुताबिक अंडरग्रेजुएट, पोस्टग्रेजुएट और PhD प्रोग्राम में एडमिशन के लिए नेशनल लॉ स्कूल एडमिशन टेस्ट (NLSAT) 2027 का आयोजन 25 अप्रैल 2027 को करवाया जायेगा। नया एकेडमिक सेशन 1 जुलाई 2027 से शुरू किया जायेगा।
आवेदन नवंबर से होंगे स्टार्ट
NLSIU द्वारा जारी की गई नोटिफिकेशन के अनुसार एडमिशन के लिए आवेदन प्रक्रिया नवंबर 2026 में स्टार्ट हो जाएगी। फॉर्म भरने की लास्ट डेट 23 मार्च 2027 तय की गई है। इच्छुक एवं योग्य छात्र यूनिवर्सिटी की ऑफिशियल वेबसाइट nls.ac.in पर जाकर आवेदन प्रक्रिया पूर्ण कर सकेंगे।
इन प्रोग्राम्स में ले सकेंगे दाखिला
इस प्रवेश परीक्षा के माध्यम से स्टूडेंट्स BA (ऑनर्स), तीन साल का LLB (ऑनर्स), पब्लिक पॉलिसी में मास्टर प्रोग्राम (MPP) और PhD प्रोग्राम के अंतर्गत आवेदन ले सकते हैं।
पूरे देश में आयोजित होगी परीक्षा
यह एंट्रेंस एग्जाम देशभर में बने टेस्ट परीक्षा सेंटर्स पर आयोजित किया जाएगा। जो कैंडिडेट्स अप्लाई करना चाहते हैं, वे प्रोग्राम के हिसाब से निर्धारित योग्यता के ध्यान में रखकर ऑनलाइन माध्यम से फॉर्म भर सकते हैं। एग्जाम से जुड़ी अधिक डिटेल के लिए अभ्यर्थी ऑफिशियल साइट पर विजिट कर सकते हैं।
