यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 04, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
NIRF Ranking 2025: कॉलेज कैटेगरी की लिस्ट में इस बार भी हिंदू कॉलेज को मिला पहला स्थान, टॉप 10 में डीयू के 6 कॉलेज
इस बार NIRF Ranking 2025 कॉलेज कैटेगरी की लिस्ट में टॉप 10 में से 6 डीयू के कॉलेज शामिल है। ...और पढ़ें

HighLights
- इस बार कॉलेज कैटेगरी की लिस्ट में हिंदू कॉलेज ने किया टॉप।
- मिरांडा कॉलेज को इस एनआईआरएफ रैंकिंग में मिला दूसरा स्थान।
एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली: राष्ट्रीय संस्थागत रैंकिंग फ्रेमवर्क (NIRF) 2025 के तहत कॉलेज कैटेगरी की लिस्ट भी जारी कर दी गई है। पिछले साल की तरह इस बार भी कॉलेज कैटेगरी की लिस्ट में हिंदू कॉलेज ने पहला स्थान और मिरांडा कॉलेज ने दूसरा स्थान प्राप्त किया है। बता दें, इस बार हंसराज कॉलेज ने अच्छा प्रदर्शन करते हुए एनआईआरएफ रैंकिंग 2025 की लिस्ट में अपना तीसरा स्थान हासिल कर लिया है। 2024 की एनआईआरएफ रैंकिंग के मुताबिक हंसराज कॉलेज को 12वां स्थान प्राप्त हुआ था, जिसे 68.76 स्कोर मिला था। इसके साथ ही किरोड़ीमल कॉलेज ने भी इस बार अच्छा प्रदर्शन करते हुए NIRF Ranking 2025 की लिस्ट में चौथा स्थान प्राप्त किया है। इससे पहले 2024 में किरोड़ीमल कॉलेज को 9वां स्थान प्राप्त हुआ था। बता दें, इस बार कॉलेज कैटेगरी की टॉप 10 की लिस्ट में 6 कॉलेज दिल्ली यूनिवर्सिटी के हैं।
NIRF Ranking 2025: यहां देखें इस साल के टॉप 10 कॉलेज की लिस्ट
- हिंदू कॉलेज (डीयू)
- मिरांडा कॉलेज (डीयू)
- हंसराज कॉलेज (डीयू)
- किरोड़ीमल कॉलेज (डीयू)
- सेंट स्टीफंस कॉलेज (डीयू)
- रामा कृष्णा मिशन विवेकानंद कॉलेज (कोलकाता)
- आत्मा राम सनातन धर्म कॉलेज (डीयू)
- सेंट जेवियर कॉलेज (कोलकाता)
- पीएसजीआर कृष्णामल कॉलेज (कोयंबटूर)
- पीएसजी कॉलेज ऑफ आर्ट एंड साइंस (कोयंबटूर)
NIRF Ranking 2025: टॉप 5 रिसर्च इंस्टीट्यूट की लिस्ट
- इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ साइंस
- इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी, मद्रास
- इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी, दिल्ली
- इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी, बॉम्बे
- इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी, खड़गपुर
