विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

NIOS Hall Ticket 2026 Link: एनआईओएस 10th-12th अक्टूबर-नवंबर परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी, 1 क्लिक में करें डाउनलोड

Published: Sun, 18 Oct 2026 01:27 PM (IST)

एनआईओएस अक्टूबर नवंबर 2026 एग्जाम के लिए एडमिट कार्ड डाउनलोड के लिए उपलब्ध करवा दिए गए हैं। छात्र वेबसाइट या ...और पढ़ें

NIOS October Admit Card 2026

NIOS October Admit Card 2026

HighLights

  1. एनआईओएस अक्टूबर - नवंबर थ्योरी एग्जाम के लिए एडमिट कार्ड जारी।

  2. 22 अक्टूबर से 7 दिसंबर तक आयोजित होंगी परीक्षाएं।

एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ ओपन स्कूलिंग (NIOS) की ओर से अक्टूबर/ नवंबर 2026 एग्जाम के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए गए हैं। जो भी छात्र इस सेशन 10वीं और कक्षा 12वीं थ्योरी परीक्षाओं में शामिल होने जा रहे हैं वे अपना एडमिट कार्ड (NIOS Hall Ticket 2026) तुरंत ही NIOS की ऑफिशियल वेबसाइट www.nios.ac.in जाकर या इस पेज पर दिए डायरेक्ट लिंक पर क्लिक करके डाउनलोड कर सकते हैं। हॉल टिकट डाउनलोड करने के लिए छात्रों को लॉग इन डिटेल दर्ज करनी होगी।

इन डेट्स में होना है एग्जाम

एनआईओएस की ओर से बोर्ड द्वारा जारी डेटशीट के मुताबिक दोनों ही कक्षाओं की परीक्षाएं 22 अक्टूबर से स्टार्ट होंगी। 12th क्लास का अंतिम पेपर 5 दिसंबर को वहीं 10th क्लास का अंतिम पेपर 7 दिसंबर 2026 को आयोजित करवाया जायेगा।

एडमिट कार्ड डाउनलोड करने की स्टेप्स

  • एनआईओएस 10th, 12th एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए छात्र-छात्राओं को सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट sdmis.nios.ac.in पर जाना है।
  • वेबसाइट पर जाने के बाद आपको Examination सेक्शन में जाने के बाद Hall Ticket (October/ November 2026) लिंक पर क्लिक करना है।
  • इसके बाद स्टूडेंट्स को एक नए पेज पर एनरोलनमेंट नंबर और Hall Ticket Type सेलेक्ट करके सबमिट बटन पर क्लिक करना है।
  • अब आपका एडमिट कार्ड स्क्रीन पर ओपन हो जायेगा जहां से आप इसे डाउनलोड करके इसका प्रिंटआउट निकाल सकते हैं।

NIOS 10th 12th Admit Card 2026 link

परीक्षा संपन्न होने के बाद जारी होगा रिजल्ट

आपको बता दें कि परीक्षाएं संपन्न होने के बाद एनआईओएस की ओर से रिजल्ट 6 से 7 सप्ताह के बाद घोषित किया जायेगा। छात्र ऑनलाइन माध्यम से अपने रिजल्ट को चेक कर सकेंगे। ऑनलाइन रिजल्ट चेक करने के लिए आपको लॉग इन डिटेल दर्ज करनी होगी। ओरिजिनल सर्टिफिकेट (मार्कशीट/ सार्टिफिकेट और माइग्रेशन सार्टिफिकेट प्रमाण पत्र) एनआईओएस की ओर से सीधे उनके द्वारा दर्ज किये गए एड्रेस पर डाक के माध्यम से भेज दिए जायेंगे। एग्जाम से जुड़ी अधिक डिटेल के लिए स्टूडेंट्स ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें- NIOS 10th 12th Date Sheet 2026: किस दिन होगी किस विषय की परीक्षा, एनआईओएस अक्टूबर-नवंबर एग्जाम का पूरा टाइम टेबल करें चेक