NIOS Date Sheet 2026: एनआईओएस 10th-12th एग्जाम टाइम टेबल जल्द होगा जारी, इन स्टेप्स से कर सकेंगे डाउनलोड
एनआईओएस 10th 12th अक्टूबर/नवंबर 2026 एग्जाम के लिए टाइम टेबल कभी भी जारी हो सकता है। छात्रों के एडमिट कार्ड ...और पढ़ें

NIOS Date Sheet 2026: अक्टूबर/ नवंबर सेशन के लिए टाइम टेबल जल्द होगा जारी।
HighLights
एनआईओएस अक्टूबर/ नवंबर परीक्षा के लिए डेटशीट sdmis.nios.ac.in पर होगी जारी।
छात्रों के एडमिट कार्ड ऑनलाइन माध्यम से परीक्षा से कुछ दिन पूर्व होंगे जारी।
एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ ओपन स्कूलिंग (NIOS) की ओर से 10th, 12th अक्टूबर/ नवंबर 2026 सेशन की परीक्षाओं के लिए टाइम टेबल (NIOS 10th 12th Date Sheet 2026) कभी भी जारी किया जा सकता है। आपको बता दें कि प्रैक्टिकल परीक्षाएं संपन्न हो चुकी हैं और अब थ्योरी एग्जाम का आयोजन किया जायेगा।
कहां और कैसे डाउनलोड कर सकेंगे टाइम टेबल
एनआईओएस द्वारा अक्टूबर/ नवंबर टाइम टेबल पीडीएफ फॉर्मेट में ऑफिशियल वेबसाइट sdmis.nios.ac.in पर जारी किया जायेगा। इसके बाद आप उसे डाउनलोड करके सभी पेपर्स की डेट एवं शिफ्ट की जानकारी प्राप्त कर पाएंगे।
परीक्षा के लिए क्या है टाइमिंग?
आपको बता दें कि एनआईओएस की ओर से परीक्षाओं का आयोजन एक शिफ्ट में करवाया जाता है जिसके लिए टाइमिंग दोपहर 2:30 से लेकर 4:30 तक या 5:30 तक रहती है। कुछ पेपर्स को हल करने के लिए छात्रों को 2 घंटे वहीं कुछ पेपर को हल करने के लिए 3 घंटे का समय प्रदान किया जाता है।
एडमिट कार्ड ऑनलाइन ही होंगे जारी
एनआईओएस कक्षा 10वीं एवं 12वीं की परीक्षाओं के लिए आवेदन करने वाले छात्रों के लिए एडमिट कार्ड ऑनलाइन माध्यम से ऑफिशियल वेबसाइट पर डाउनलोड के लिए परीक्षा तिथि से कुछ दिन पहले जारी कर दिए जायेंगे। इसके बाद आप नीचे दी जा रही आसान स्टेप्स को फॉलो करके हॉल टिकट डाउनलोड कर सकते हैं-
- एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट sdmis.nios.ac.in पर जाना होगा।
- अब आपको एग्जाम एवं रिजल्ट बटन पर क्लिक करके एग्जामिनेशन में हॉल टिकट अक्टूबर/ नवंबर 2026 लिंक पर क्लिक करना होगा।
- इसके बाद आपको नए पेज पर एनरोलमेंट नंबर भरकर सबमिट बटन पर क्लिक करना होगा।
- अब आपका प्रवेश पत्र स्क्रीन पर ओपन हो जायेगा जहां से आप इसे डाउनलोड कर सकते हैं।
यह भी पढ़ें- Nursing में करियर बनाकर सपनों को दें उड़ान, कोर्स कॉलेज और सैलरी सहित पूरी डिटेल यहां करें चेक
