विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

NIFTEE 2027: एनआईएफटी एंट्रेंस टेस्ट के लिए रजिस्ट्रेशन स्टार्ट, फैशन डिजाइनिंग कोर्स में लेना है प्रवेश तो जल्द कर लें अप्लाई

Published: Mon, 19 Oct 2026 02:37 PM (IST)

फैशन डिजाइनिंग कोर्स में एडमिशन के लिए आवेदन शुरू हो चुके हैं। जो भी छात्र यूजी, पीजी और पीएचडी प्रोग्राम ...और पढ़ें

NIFTEE 2027

NIFTEE 2027

HighLights

  1. एनआईएफटी एंट्रेस टेस्ट के लिए आवेदन हुए शुरू।

  2. 16 नवंबर तक बिना लेट फीस के कर सकते हैं आवेदन।

एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) की ओर से नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ फैशन टेक्नोलॉजी एंट्रेस एग्जामिनेशन (NIFTEE 2027) के लिए रजिस्ट्रेशन स्टार्ट कर दिए गए हैं जो निर्धारित अंतिम तिथि 16 नवंबर 2026 (बिना लेट फीस) तक जारी रहेंगे। ऐसे में जो भी स्टूडेंट्स फैशन एन्ड डिजाइनिंग के यूजी, पीजी या पीएचडी प्रोग्राम्स में एडमिशन लेना चाहते हैं वे तय तिथि के अंदर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

पात्रता एवं मापदंड

अंडर ग्रेजुएट पदों पर आवेदन के लिए छात्र ने 12th और पोस्ट ग्रेजुएशन पदों पर आवेदन के लिए स्नातक पास किया हो। इसके अलावा पीएचडी में एडमिशन के लिए छात्र ने संबंधित विषय में पोस्ट ग्रेजुएशन उत्तीर्ण किया हो।

महत्वपूर्ण डेट्स

कार्यक्रम महत्वपूर्ण तिथियां
ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन शुरू होने की तिथि 16 अक्टूबर 2026 
फॉर्म भरने की अंतिम तिथि (बिना लेट फीस) 16 नवंबर 2026
लेट फीस (5000) के साथ आवेदन की डेट  17 से 21 नवंबर 2026 
फॉर्म में संशोधन की डेट  22 से 25 नवंबर 2026
एग्जाम सिटी इंटीमेशन स्लिप जारी होने की तिथि  21 दिसंबर 2026 
एडमिट कार्ड जारी होने की तिथि  4 जनवरी 2027 
डेट ऑफ एंट्रेस एग्जामिनेशन  10 जनवरी 2027
रिजल्ट जारी होने की तिथि  मई 2027 के पहले सप्ताह 

ऐसे करें आवेदन

  • एनआईएफटीईई 2027 रजिस्ट्रेशन करने के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट exams.nta.nic.in/niftee/ पर विजिट करें।
  • इसके बाद Candidate Activity में जिस कोर्स के लिए आवेदन करना है उस पर क्लिक करें।
  • अब पहले न्यू रजिस्ट्रेशन पर क्लिक करके पंजीकरण कर लें।
  • इसके बाद अन्य डिटेल भरकर फॉर्म को पूरा कर लें।
  • निर्धारित शुल्क (कैटेगरी एवं वर्ग के अनुसार) जमा करके फॉर्म को सबमिट कर दें।
  • एक प्रिंटआउट निकालकर भविष्य के लिए सुरक्षित रखें।

NIFTEE 2027 Application Form
नोटिफिकेशन डाउनलोड करने के लिए यहां क्लिक करें।

एप्लीकेशन फीस

जनरल, ओबीसी, ईडब्ल्यूएस वर्ग के अभ्यर्थी जो B.Des. or B.F.Tech. or M.F.M. or M.Des. or M.F.Tech. or Ph.D. प्रोग्राम में एडमिशन लेना चाहते हैं उनको 2000 रुपये और एससी, एसटी, पीडब्ल्यूबीडी, पीडब्ल्यूडी वर्ग को 500 रुपये जमा करना होगा।
जनरल, ओबीसी, ईडब्ल्यूएस वर्ग के अभ्यर्थी जो B.F.Tech. and B.Des. or M.F.M. and M.Des. प्रोग्राम में एडमिशन लेना चाहते हैं उनको 3000 रुपये और एससी, एसटी, पीडब्ल्यूबीडी, पीडब्ल्यूडी वर्ग को 750 रुपये जमा करना होगा। NRI/Foreign National/OCI/PIO/SAARC वाले स्टूडेंट्स को एप्लीकेशन फीस के रूप में 11,100 जमा करना होगा।

यह भी पढ़ें- SSC GD Constable Vacancy 2027: जीडी कॉन्स्टेबल के 45000+ पदों पर वैकेंसी आने का अनुमान, नोटिफिकेशन होने वाला है जारी!