विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

SSC GD Constable Vacancy 2027: जीडी कॉन्स्टेबल के 45000+ पदों पर वैकेंसी आने का अनुमान, नोटिफिकेशन होने वाला है जारी!

Published: Mon, 19 Oct 2026 12:06 PM (IST)

एसएससी जीडी कॉन्स्टेबल नई भर्ती के लिए नोटिफिकेशन कभी भी जारी किया जा सकता है। अनुमान के अनुसार इस बार 45 हजार+ पदों पर वैकेंसी निकाली जा सकती है।

SSC GD Constable New Vacancy 2027

SSC GD Constable New Vacancy 2027

HighLights

  1. एसएससी जीडी कॉन्स्टेबल नई भर्ती के लिए आवेदन जल्द होंगे शुरू।

  2. 45 हजार से अधिक पदों पर निकाली जा सकती है भर्ती।

एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। एसएससी कॉन्स्टेबल जीडी भर्ती 2027 के लिए अधिसूचना कभी भी जारी कर आवेदन स्टार्ट किये जा सकते हैं। आपको बता दें कि एसएससी द्वारा जारी किये गए एग्जाम कैलेंडर के अनुसार सितंबर के लास्ट में नोटिफिकेशन जारी किया जाना था जिसमें देरी हुई है। चूंकि अब पिछली भर्ती का परिणाम आ चुका है ऐसे में अब नई भर्ती के लिए आवेदन स्टार्ट किये जायेंगे।

45 हजार से ज्यादा पदों पर भर्ती होने का अनुमान

पिछले 5 वर्षों के पैटर्न को देखें तो इस बार भर्ती 45000 हजार पदों तक निकाली जा सकती है। पिछले 5 वर्षों में पदों की संख्या का विवरण आप नीचे टेबल से देख सकती हैं।

वर्ष कुल पदों की संख्या
2026 25,487 पद
2025 53,690 पद
2024 46,617 पद
2023 26,146 पद
2022 (रिवाइज्ड कुल पद) 50,187 पद
2021 25,271 पद

10th पास जीडी पदों के लिए कर सकेंगे अप्लाई

एसएससी जीडी कॉन्स्टेबल पदों पर आवेदन के लिए अभ्यर्थी ने मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं या मैट्रिकुलेशन उत्तीर्ण किया हो। इसके साथ ही न्यूनतम आयु 18 वर्ष एवं अधिकतम आयु 23 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए। आरक्षित श्रेणी से आने वाले उम्मीदवारों को ऊपरी आयु सीमा में छूट नियमानुसार प्रदान की जाएगी।

शारीरिक मापदंड

कॉन्स्टेबल पदों के लिए पुरुष अभ्यर्थी की न्यूनतम लंबाई 170 सेमी एवं महिला अभ्यर्थी की न्यूनतम लंबाई 157 सेमी होनी चाहिए। एसटी पुरुष वर्ग के लिए न्यूनतम लंबाई 162.5 सेमी एवं महिला के लिए 150 सेमी निर्धारित है। इसके अलावा पुरुष अभ्यर्थी का सीना बिना फुलाए 76 सेमी एवं फुलाकर 81 सेमी होना चाहिए। आरक्षित क्षेत्र से आने वाले उम्मीदवारों को नियमानुसार छूट दी जाएगी।

चयन प्रक्रिया

इस भर्ती में चयनित होने के लिए उम्मीदवारों को पहले लिखित परीक्षा से गुजरना होगा। रिटेन टेस्ट में सफलता प्राप्त करने वाले उम्मीदवारों को फिजिकल (PET-PST), मेडिकल एग्जामिनेशन से गुजरना होगा। सभी चरणों में सफल उम्मीदवारों को रिक्त पदों पर नियुक्ति प्रदान की जाएगी।

यह भी पढ़ें- इनकम टैक्स डिपार्टमेंट में स्टेनोग्राफर, MTS-टैक्स असिस्टेंट पदों निकली भर्ती, 10वीं-12वीं पास कर सकते हैं अप्लाई; पढ़ें पूरी डिटेल