विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

NICL Assistant Result 2026 PDF: एनआईसीएल असिस्टेंट प्रीलिम एग्जाम रिजल्ट जारी, Roll Number वाइज यहां से चेक करें परिणाम

Published: Thu, 08 Oct 2026 05:56 PM (IST)Updated: Thu, 08 Oct 2026 06:18 PM (IST)

एनआईसीएल की ओर से असिस्टेंट प्रीलिम एग्जाम का रिजल्ट जारी कर दिया गया है। परीक्षा में भाग लेने वाले उम्मीदवार ...और पढ़ें

NICL Assistant Preliminary result released

NICL Assistant Preliminary result released

HighLights

  1. एनआईसीएल असिस्टेंट भर्ती प्रारंभिक परीक्षा का रिजल्ट जारी।

  2. 27 अगस्त को आयोजित की गई थी परीक्षा।

एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। नेशनल इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड (NICL) ने असिस्टेंट प्रारंभिक परीक्षा का आयोजन देशभर में निर्धारित परीक्षा केंद्रों पर 27 अगस्त 2026 को करवाया गया था जिसके बाद अब इसका परिणाम जारी कर दिया गया है। नतीजों की घोषणा ऑनलाइन माध्यम से ऑफिशियल वेबसाइट nationalinsurance.nic.co.in पर की गई है। परीक्षा में भाग लेने वाले अभ्यर्थी वेबसाइट पर जाकर या इस पेज पर दिए डायरेक्ट PDF Link पर क्लिक करके परिणाम की जांच कर सकते हैं। 

रोल नंबर वाइज चेक कर सकते हैं परिणाम

आपको बता दें कि एनआईसीएल की ओर से परिणाम की घोषणा PDF फॉर्मेट में की गई है जिसमें सभी सफल अभ्यर्थियों के रोल नंबर दर्ज हैं। जिन उम्मीदवारों का रोल नंबर दर्ज है वे मुख्य परीक्षा के लिए क्वालिफाइड हैं।

रिजल्ट चेक करने की स्टेप्स

  • सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट nationalinsurance.nic.co.in पर विजिट करें।
  • करियर/रिक्रूटमेंट सेक्शन में जाकर रिजल्ट से संबंधित पीडीएफ लिंक पर क्लिक करें।
  • इसके बाद मेरिट लिस्ट स्क्रीन पर ओपन हो जाएगी जिसे आप डाउनलोड कर लें।
  • अब आप इसमें अपना रोल नंबर चेक कर सकते हैं।

NICL Assistant Result 2026 PDF

मुख्य परीक्षा इस डेट में होगी आयोजित

एनआईसीएल की ओर से इस भर्ती के लिए मेंस एग्जाम का आयोजन देशभर में निर्धारित केंद्रों पर 30 अक्टूबर 2026 को करवाया जायेगा। एग्जाम के लिए सफल उम्मीदवारों के एडमिट कार्ड अक्टूबर के 3rd वीक में डाउनलोड के लिए उपलब्ध करवाए जा सकते हैं।

इस भर्ती के माध्यम से कुल 500 रिक्त पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। इसमें से जनरल के लिए 255 पद, ओबीसी के लिए 104 पद, ईडब्ल्यूएस वर्ग के लिए 38, एससी के लिए 67 और एसटी के लिए 36 पद आरक्षित हैं। भर्ती से जुड़ी अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें- RRB Station Master Vacancy 2026: रेलवे में स्टेशन मास्टर बनने का सुनहरा मौका, इस डेट तक आएगा भर्ती का विज्ञापन! जानें संभावित पद