NICL Assistant Mains Admit Card 2026: एनआईसीएल असिस्टेंट मेंस एडमिट कार्ड जारी, 30 अक्टूबर को होगी परीक्षा
एनआईसीएल मेंस एग्जामिनेशन (फेज 2) के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए गए हैं जिसे अभ्यर्थी वेबसाइट या इस पेज पर दिए डायरेक्ट लिंक से डाउनलोड कर सकते हैं।

NICL Assistant Mains Call Letter
HighLights
एनआईसीएल ने असिस्टेंट मुख्य परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड किये जारी।
इस पेज पर दिए डायरेक्ट लिंक से कर सकते हैं डाउनलोड।
एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। नेशनल इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड (NICL) ने असिस्टेंट मुख्य परीक्षा के लिए क्वालीफाई होने वाले उम्मीदवार के एडमिट कार्ड डाउनलोड के लिए उपलब्ध करवा दिए हैं। अभ्यर्थी अपना हॉल टिकट (NICL Assistant Main Examination Call Letter) ऑफिशियल वेबसाइट nationalinsurance.nic.co.in पर जाकर या इस पेज पर दिए डायरेक्ट लिंक से डाउनलोड कर सकते हैं। प्रवेश पत्र डाउनलोड करने के लिए अभ्यर्थियों को लॉग इन डिटेल दर्ज करनी होगी।
कब होगी परीक्षा
एनआईसीएल की ओर से मुख्य परीक्षा का आयोजन निर्धारित सेंटर्स पर 30 अक्टूबर 2026 को करवाया जायेगा। मुख्य परीक्षा के लिए 16,575 अभ्यर्थी शॉर्टलिस्ट किये गए थे जो अब इसमें भाग लेंगे।
एडमिट कार्ड डाउनलोड करने की स्टेप्स
- एनआईसीएल असिस्टेंट मेंस कॉल लेटर डाउनलोड करने के लिए वेबसाइट nationalinsurance.nic.co.in पर जाएं।
- होम पेज पर Recruitment बटन पर क्लिक करें।
- अब RECRUITMENT OF 500 ASSISTANT (CLASS-III) 2026-27 क्लिक करने के बाद मेंस एडमिट कार्ड के लिंक पर क्लिक करें।
- रजिस्ट्रेशन नंबर/ रोल नंबर, पासवर्ड/ डेट ऑफ बर्थ और कैप्चा कोड दर्ज करके Login पर क्लिक करें।
- अब हॉल टिकट स्क्रीन पर ओपन हो जायेगा जिसे आप डाउनलोड करके प्रिंटआउट निकाल लें।
Call Letter for Online Main Examination (Phase- II)- डायरेक्ट लिंक
मेंस एग्जाम पैटर्न
एनआईसीएल मुख्य परीक्षा में उम्मीदवारों से बहुविकल्पीय प्रकार के 200 प्रश्न पूछे जायेंगे। पेपर में रीजनिंग से 40, टेस्ट ऑफ इंग्लिश लैंग्वेज से 40, न्यूमेरिकल एबिलिटी से 40, जनरल अवेयरनेस से 40 और कंप्यूटर नॉलेज से 40 सवाल होंगे। पेपर हल करने के लिए 2 घंटे का समय प्रदान किया जायेगा। परीक्षा में माइनस मार्किंग भी रहेगी और प्रत्येक गलत उत्तर के लिए 0.25 अंक की कटौती भी की जाएगी।
भर्ती विवरण
इस भर्ती के माध्यम से कुल 500 रिक्त पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। इसमें से जनरल के लिए 255 पद, ओबीसी के लिए 104 पद, ईडब्ल्यूएस वर्ग के लिए 38, एससी के लिए 67 और एसटी के लिए 36 पद आरक्षित हैं। भर्ती से जुड़ी अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।
