NICL AO Admit Card 2026 Link: एनआईसीएल एडमिनिस्ट्रेटिव ऑफिसर एडमिट कार्ड जारी, 1 क्लिक में करें डाउनलोड; परीक्षा 17 नवंबर को
एनआईसीएल एओ प्रीलिम एग्जाम 17 नवंबर को होगा जिसके लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए गए हैं। अभ्यर्थी ऑफिशियल साइट ...और पढ़ें

NICL Administrative Officer admit card
HighLights
एनआईसीएल एओ प्रीलिम एडमिट कार्ड डाउनलोड के लिए उपलब्ध।
परीक्षा 17 नवंबर को होगी आयोजित।
एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। नेशनल इंश्योरेंस कंपनी की ओर से एडमिनिस्ट्रेटिव ऑफिसर (AO) भर्ती प्रीलिम एग्जाम के लिए आवेदनकर्ताओं के एडमिट कार्ड जारी कर दिए गए हैं। अभ्यर्थी तुरंत ही एनआईसीएल की ऑफिशियल वेबसाइट nationalinsurance.nic.co.in पर जाकर डाउनलोड कर सकते हैं। आपकी सहूलियत के लिए इस पेज पर भी कॉल लेटर (NICL AO Admit Card 2026) का डायरेक्ट लिंक उपलब्ध करवा दिया गया है जिस पर सीधे क्लिक करने के बाद लॉग इन डिटेल दर्ज कर आप इसे डाउनलोड किया जा सकता हैं।
इस डेट को होगी परीक्षा
एनआईएसीएल एडमिनिस्ट्रेटिव ऑफिसर प्रारंभिक परीक्षा का आयोजन निर्धारित परीक्षा केंद्रों पर 17 नवंबर 2026 को करवाया जायेगा। इस परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड भी 09 से 17 नवंबर तक डाउनलोड किये जा सकते हैं।
एडमिट कार्ड डाउनलोड करने की स्टेप्स
- एनआईसीएल एओ प्रीलिम एडमिट कार्ड 2026 डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट nationalinsurance.nic.co.in पर विजिट करें।
- अब रिक्रूटमेंट बटन पर क्लिक करें।
- नए पेज पर भर्ती से संबंधित एडमिट कार्ड लिंक पर क्लिक करें।
- इसके बाद Login Credential में रजिस्ट्रेशन नंबर या रोल नंबर और पासवर्ड/ डेट ऑफ बर्थ एवं दिया गया कोड भरकर लॉग इन बटन पर क्लिक करना होगा।
- अब एडमिट कार्ड स्क्रीन पर ओपन हो जायेगा जहां से आप इसे डाउनलोड करके प्रिंटआउट निकाल सकते हैं।
परीक्षा पैटर्न
प्रीलिम एग्जाम में उम्मीदवारों से 100 बहुविकल्पीय प्रकार के प्रश्न पूछे जाएंगे। इसमें से अंग्रेजी भाषा विषय से 30 प्रश्न, तर्क ज्ञान परीक्षा से 35 प्रश्न और मात्रात्मक योग्यता से 35 प्रश्न पूछे जाएंगे।

सफल अभ्यर्थी मेंस एग्जाम के लिए होंगे क्वालीफाई
प्रारंभिक परीक्षा में सफल होने वाले उम्मीदवार मेंस एग्जाम के लिए क्वालीफाई माने जायेंगे। Phase-II (Mains) Exam 22 दिसंबर 2026 को आयोजित करवाया जायेगा।