एसएससी कॉन्स्टेबल जीडी रिजल्ट 2026 डेट पर नई अपडेट! जानें कब आएगा परिणाम?
एसएससी द्वारा जीडी कॉन्स्टेबल रिजल्ट जल्द ही जारी किया जा सकता है। मेरिट लिस्ट में सफल उम्मीदवारों का नाम एवं रोल नंबर दर्ज होगा।

SSC Constable GD Result 2026 date
HighLights
एसएससी जीडी कॉन्स्टेबल रिजल्ट ssc.gov.in पर करेगा जारी।
48 लाख अभ्यर्थियों ने भर्ती परीक्षा में लिया था भाग।
एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। एसएससी जीडी कॉन्स्टेबल भर्ती 2026 परीक्षा हुए 4 महीने निकल चुके हैं लेकिन एसएससी द्वारा अभी तक रिजल्ट के बारे में कोई भी जानकारी नहीं दी गई है। परीक्षाओं का आयोजन 27 अप्रैल से 30 मई 2026 तक करवाया गया था जिसमें 48 लाख से अधिक युवाओं ने भाग लिया था जिन्हें अब नतीजे जारी होने का बेसब्री से इंतजार है ताकी वे आगे उसी अनुसार से प्लान भी बना सकें।
SSC Constable GD Result 2026: कब आएगा रिजल्ट? डेट पर ये है अपडेट
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक एसएससी की ओर से रिजल्ट इस वीक या अगले सप्ताह में जारी होने की उम्मीद है। अभी तक ऑफिशियल डेट की जानकारी नहीं दी गई है।
मेरिट लिस्ट जारी होते ही इस तरीके से कर पाएंगे डाउनलोड
एसएससी की ओर से जीडी कॉन्स्टेबल रिजल्ट मेरिट लिस्ट के रूप में जारी होगा जिसमें सभी सफल उम्मीदवारों का रोल नंबर एवं नाम दर्ज होगा। जो उम्मीदवार लिखित परीक्षा में सफलता प्राप्त करेंगे वे अगले चरण फिजिकल के लिए क्वालीफाई माने जायेंगे। मेरिट लिस्ट इन स्टेप्स से डाउनलोड की जा सकती है।
- एसएससी जीडी कॉन्स्टेबल रिजल्ट 2026 चेक करने के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर विजिट करना होगा।
- वेबसाइट के होम पेज पर आपको रिजल्ट से संबंधित पीडीएफ लिंक पर क्लिक करना होगा।
- अब आपको इसमें अपना रोल नंबर चेक करना होगा।
- जिन अभ्यर्थियों को रोल नंबर इस लिस्ट में होगा केवल ही रिटेन टेस्ट में सफल माने जायेंगे।
इस भर्ती के माध्यम से कुल कुल 25487 रिक्त पदों को भरा जायेगा। भर्ती के माध्यम से BSF के लिए 616 पद, CISF के लिए 14595 पद, CRPF के लिए 5490 पद, SSB के लिए 1764 पद, ITBP के लिए 1293 पद, AR के लिए 1706 पद और SSF के लिए 23 पद आरक्षित हैं।
नई भर्ती के लिए नोटिस जारी होने में भी देरी
चूंकि अभी पुरानी भर्ती परीक्षा का रिजल्ट जारी नहीं हो सका है जिसके चलते आगामी नई जीडी कॉन्स्टेबल भर्ती नोटिफिकेशन में भी देरी हुई है। एसएससी एग्जाम कैलेंडर के मुताबिक नई भर्ती के लिए सितंबर के अंतिम सप्ताह में अधिसूचना जारी कर आवेदन शुरू किये जाने थे और इसके लिए परीक्षा जनवरी से मार्च 2027 के बीच परीक्षा का आयोजन किया जाना है।
