विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

NEET UG 2026: नीट यूजी राउंड 3 और स्ट्रे वैकेंसी राउंड काउंसलिंग का शेड्यूल जारी, रजिस्ट्रेशन इस डेट से स्टार्ट

Published: Wed, 16 Sep 2026 10:17 AM (IST)Updated: Wed, 16 Sep 2026 10:32 AM (IST)

एमसीसी की ओर से NEET UG Round 3 Counselling का शेड्यूल जारी कर दिया गया है। उम्मीदवार सितंबर के इस ...और पढ़ें

UPCISB UP Cooperative Bank Admit Card 2026: यहां चेक करें पूरा शेड्यूल।

UPCISB UP Cooperative Bank Admit Card 2026: यहां चेक करें पूरा शेड्यूल।

HighLights

  1. राउंड 3 काउंसलिंग का शेड्यूल जारी।

  2. रजिस्ट्रेशन 22 सितंबर से शुरू।

एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। मेडिकल काउंसलिंग कमेटी (MCC) की ओर से एमबीबीएस और बीडीएस कोर्स में दाखिला लेने के लिए NEET UG Counselling 2026 के राउंड 3 और NEET UG Stray Vacancy Round का शेड्यूल जारी कर दिया गया है। जो छात्र एमबीबीएस या बीडीएस कोर्स में एडमिशन लेने के लिए तीसरे राउंड के शेड्यूल और स्ट्रे वैकेंसी राउंड का इंतजार कर रहे थे। वे यहां नीचे बताए गए 3 राउंड की काउंसलिंग का पूरा शेड्यूल देख सकते हैं।

नीट यूजी 3 राउंड का शेड्यूल

प्रक्रिया तिथि
रजिस्ट्रेशन शुरू 22 सितंबर, 2026
रजिस्ट्रेशन करने की अंतिम तिथि  27 सितंबर, 2026
च्वाइस फिलिंग/च्वाइस लॉकिंग  23 से 28 सितंबर, 2026
सीट अलॉटमेंट प्रक्रिया  28 से 29 सितंबर, 2026
अलॉटमेंट रिजल्ट 30 सितंबर, 2026
कॉलेज में रिपोर्ट करने की तिथि  01 अक्टूबर से 09 अक्टूबर, 2026

कैसे कर सकेंगे राउंड 3 काउंसलिंग के लिए रजिस्ट्रेशन

राउंड 3 की काउंसलिंग के लिए रजिस्ट्रेशन 22 सितंबर से शुरू हो जाएंगे। यहां छात्रों की मदद के लिए रजिस्ट्रेशन करने के निम्नलिखित स्टेप्स बताए जा रहे हैं। उम्मीदवार इन स्टेप्स को फॉलो करके रजिस्ट्रेशन पूरा कर सकते हैं।

  1. रजिस्ट्रेशन करने के लिए सबसे पहले एमसीसी की ऑफिशियल वेबसाइट mcc.nic.in विजिट करें।
  2. वेबसाइट के होमपेज पर नीट यूजी राउंड 3 रजिस्ट्रेशन लिंक पर क्लिक कर लें।
  3. इसके बाद मांगी गई जरूरी डिटेल को दर्ज कर लें।
  4. फॉर्म भरने के बाद रजिस्ट्रेशन फीस का भुगतान करें।
  5. अंत में इसका एक प्रिंट आउट भी निकाल लें।

स्ट्रे राउंड के लिए रजिस्ट्रेशन इस दिन से शुरू

स्ट्रे राउंड की काउंसलिंग के लिए रजिस्ट्रेशन 12 अक्टूबर से शुरू हो जाएंगे। छात्र 14 अक्टूबर तक रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। इसके साथ ही च्वाइस फिलिंग/च्वाइस लॉकिंग के लिए उम्मीदवार 12 अक्टूबर से लेकर 15 अक्टूबर तक आवेदन कर सकते हैं। प्रोसेसिंग सीट अलॉटमेंट प्रक्रिया 15 और 16 अक्टूबर तक चलेगी। इसके बाद स्ट्रे राउंड का रिजल्ट 17 अक्टूबर को जारी किया जाएगा।

एमसीसी की ओर से जारी राउंड 3 काउंसलिंग और स्ट्रे राउंड काउंसलिंग का पूरा शेड्यूल छात्र नीचे दिए गए डायरेक्ट लिंक पर क्लिक करके देख सकते हैं। 

NEET UG Counselling 2026 Round 3 and Stray Round schedule Direct Link

 

यह भी पढ़ें- UPCISB Admit Card 2026: उत्तर प्रदेश कोऑपरेटिव बैंक परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी, एक क्लिक से करें तुरंत डाउनलोड