विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

NEET UG Answer Key 2026: नीट यूजी री-एग्जाम आंसर की एवं OMR रिस्पॉन्स शीट उपलब्ध, आज सुबह 11 बजे तक ऑब्जेक्शन दर्ज करने का मौका

Published: Tue, 14 Jul 2026 09:58 AM (GMT+05:30)Updated: Wed, 15 Jul 2026 09:38 AM (GMT+05:30)

एनटीए द्वारा नीट यूजी री-एग्जाम के लिए स्कैन OMR रिस्पॉन्स शीट एवं आंसर की डाउनलोड के लिए उपलब्ध करवा दी ...और पढ़ें

Re-NEET Scanned OMR Sheet 2026 Released

Re-NEET Scanned OMR Sheet 2026 Released

HighLights

  1. नीट यूजी री-एग्जाम आंसर की एवं रिस्पॉन्स शीट जारी।

  2. आज सुबह 11 बजे तक दर्ज की जा सकती है आपत्ति।

एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) द्वारा राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (यूजी) 2026 का आयोजन 22 जून 2026 को भारत और विदेश के विभिन्न केंद्रों पर करवाया गया। एग्जाम संपन्न होने के बाद अब एनटीए ने सभी सेटों के प्रश्नपत्रों की प्रोविजनल आंसर एवं स्कैन ओएमआर रिस्पॉन्स शीट की जारी कर दी है। उत्तर कुंजी PDF फॉर्मेट में ऑफिशियल वेबसाइट neet.nta.nic.in पर उपलब्ध है। परीक्षा में भाग लेने वाले स्टूडेंट्स तुरंत ही वेबसाइट पर जाकर या इस पेज पर दिए डायरेक्ट लिंक से प्रोविजनल आंसर की डाउनलोड कर सकते हैं।

स्कैन OMR रिस्पॉन्स शीट उपलब्ध

एनटीए द्वारा सभी छात्रों की स्कैन की हुई रिस्पॉन्स शीट उपलब्ध करवाई है। छात्र लॉग इन डिटेल दर्ज करके इसे डाउनलोड कर लें और अपने प्रश्न उत्तरों का मिलान कर लें।

रिस्पॉन्स OMR सीट डाउनलोड करने का तरीका

  • नीट यूजी आंसर की/ रिस्पॉन्स शीट डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट neet.nta.nic.in पर जाएं।
  • होम पेज पर आपको लेटेस्ट न्यूज में Display of Scanned Images of OMR Answer Sheet and Recorded Response पर क्लिक करना है।
  • इसके बाद नए पेज पर लिंक पर क्लिक करने के बाद एप्लीकेशन नंबर, पासवर्ड एवं दिया गया कैप्चा कोड दर्ज करके Login करना है।
  • अब आंसर की एवं रिस्पॉन्स शीट ओपन हो जाएगी जिसे आप डाउनलोड कर लें।

इसके साथ ही अगर आपको किसी उत्तर को चैलेंज करना है तो लेटेस्ट न्यूज में जाकर Answer Key Challenge for NEET (UG) – 2026 Re-Examination पर क्लिक करके लॉग इन डिटेल दर्ज करनी है और उत्तर को सेलेक्ट करके आपत्ति दर्ज करनी है।

आज तक आंसर की को चैलेंज करने का मौका

प्रश्न उत्तरों के मिलान के दौरान अगर कोई छात्र इसमें दिए किसी उत्तर से संतुष्ट नहीं है तो वे आज यानी 15 जुलाई 2026 सुबह 11 बजे तक उस पर ऑब्जेक्शन दर्ज कर सकते हैं। आपत्ति दर्ज करने के लिए प्रति प्रश्न के हिसाब से 200 रुपये का भुगतान करना होगा।

neet ug 2026 answer key

आंसर की या किसी अन्य प्रकार की जानकारी या समस्या के निदान के लिए स्टूडेंट्स हेल्प लाइन नंबर- 011- 40759000/011-69227700 या ईमेल neetug2026@nta.ac.in पर संपर्क कर सकते हैं। इसके साथ ही लेटेस्ट अपडेट के लिए छात्रों को समय-समय पर ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट करने की सलाह दी जाती है।

यह भी पढ़ें- NEET Result 2026: एम्स में एडमिशन के लिए क्या होनी चाहिए रैंक? जानें डिटेल, रिजल्ट इस डेट तक होगा जारी