Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    NEET Result 2023: नीट यूजी रिजल्ट जारी होने में बचे हैं कितने दिन, मिलेगी हर अपडेट यहां

    By Nandini DubeyEdited By: Nandini Dubey
    Updated: Wed, 07 Jun 2023 05:35 PM (IST)

    NEET Result 2023 नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट अंडरग्रेजुएट परीक्षा के परिणाम जल्द ही घोषित किए जाएंगे। नतीजों का एलान आधिकारिक वेबसाइट neet.nta.nic.in पर किया जाएगा। कैंडिडेट्स पोर्टल पर जाकर जरूरी डिटेल्स एंटर करने के बाद नतीजों की जांच कर सकेंगे।

    Hero Image
    NEET Result 2023: नीट यूजी रिजल्ट जल्द होगा घोषित।

    एजुकेशन डेस्क। NEET Result 2023: नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट अंडरग्रेजुएट परीक्षा के लिए हाल ही में प्रोविजनल आंसर-की रिलीज की गई थी। इसके बाद, आज यानी कि 06 मई, 2023 तक परीक्षा के लिए आपत्ति दर्ज करानी है। उम्मीदवार आज रात 11 बजकर 50 मिनट तक एग्जाम के लिए अपने ऑब्जेक्शन दर्ज करा सकते हैं। वहीं, ऑब्जेक्शन प्रक्रिया पूरी होने के बाद नतीजों की बात करें तो यह भी जल्द रिलीज किए जाएंगे।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    नेशनल टेस्टिंग एजेंसी जल्द ही नीट यूजी परीक्षा 2023 के नतीजों का एलान करेगा। हालांकि, किस दिन और किस समय करेगा। फिलहाल, इस पर कोई आधिकारिक सूचना तो जारी नहीं की गई है, लेकिन हां अगर, पिछले वर्षों के पैर्टन को देखें तो नीट यूजी प्रोविजनल आंसर-की आने के बाद जल्द ही नतीजों का एलान कर दिया जाता है।

    ट्रेंड के अनुसार एक सप्ताह में नीट यूजी रिजल्ट जारी किया जाता है। हालांकि, सटीक डेट के लिए उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे पोर्टल https://neet.nta.nic.in/ पर नजर बनाएं रखें, जिससे उन्हें ताजा अपडेट मिल सके।

    आधिकारिक वेसबाइट पर जाने के लिए इस डायरेक्ट लिंक पर करें क्लिक 

    ऑब्जेक्शन के लिए देने होगी इतनी फीस

    अनंतिम उत्तर कुंजी के साथ, ओएमआर उत्तर पुस्तिका और रिकॉर्ड की गई प्रतिक्रियाएं भी वेबसाइट पर उपलब्ध हैं। वहीं, उम्मीदवारों को अनंतिम उत्तर कुंजी के लिए आपत्तियां उठाने के लिए प्रसंस्करण शुल्क 200 रुपये देना होगा। वहीं , ऑब्जेक्शन से जुड़ी ज्यादा जानकारी के लिए उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करना होगा।

    NEET Result 2023: नीट यूजी रिजल्ट देखने के लिए फाॅलो करने होंगे ये स्टेप्स  

    नीट यूजी रिजल्ट चेक करने के लिए सबसे पहले उम्मीदवारों को एनटीए नीट की आधिकारिक वेबसाइट neet.nta.nic.in पर जाना होगा। अब इसके बाद होम पेज पर दिख रहे लिंक NEET UG रिजल्ट 2023 पर क्लिक करें। अपनी लॉगइन डिटेल्स भरें और सब्मिट बटन दबाएं। अब आपकी रिजल्ट आपके कंप्यूटर स्क्रीन पर दिखाई देगा। अब रिजल्ट का प्रिंटआउट लेकर भविष्य के लिए रख सकते हैं।