NEET PG Seat Matrix 2026: MD-MS प्रोग्राम में एडमिशन के लिए 5800 सीटें बढ़ीं, जानें सरकारी एवं प्राइवेट संस्थानों में कितनी सीटें खाली
एनएमसी द्वारा नीट पीजी 2026 काउंसिलिंग के लिए सीट मैट्रिक्स जारी कर दिया गया है। इस बार सरकारी के साथ ...और पढ़ें

NEET PG Seat Matrix 2026
HighLights
एमडी-एमएस एवं डिप्लोमा पाठ्यक्रमों में एडमिशन के लिए सीटों में बढ़ोत्तरी।
नीट पीजी काउंसिलिंग शेड्यूल जल्द होगा जारी।
एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। नेशनल मेडिकल कमीशन (NMC) की ओर से NEET PG Seat Matrix 2026-27 जारी कर दिया गया है। इस बार एनएमसी द्वारा डॉक्टर ऑफ मेडिसिन (MD) और मास्टर ऑफ सर्जरी (MS) प्रोग्राम में एडमिशन के लिए 5800 से ज्यादा सीटों में बढ़ोत्तरी की गई है। ये सीटें सरकारी मेडिकल कॉलेज, प्राइवेट, डीम्ड संस्थानों के एनेस्थीसिया, ऑप्थल्मोलॉजी, ENT, पैथोलॉजी, साइकियाट्री और रेस्पिरेटरी मेडिसिन सहित कई ब्रांच में बढ़ी हैं।
सीटों की संख्या बढ़कर 58400 हजार
आपको बता दें कि पिछले वर्ष तक एमडी-एमएस और डिप्लोमा प्रोगाम्स के लिए 52173 सीटें एडमिशन के लिए उपलब्ध थीं लेकिन इस बार इसमें 11 फीसदी की बढ़ोत्तरी देखने को मिली है और अब यह संख्या बढ़कर 58400 हजार हो गई है। सरकारी संस्थानों में कुल 10 प्रतिशत एवं प्राइवेट और डीम्ड यूनिवर्सिटी में 32% सीटें बढ़ी हैं।
सीटों का विवरण
देशभर में कुल 63177 सीटें उपलब्ध हैं। इसमें से सरकारी सीटें 33088, प्राइवेट संस्थानों में 21892 और डीम्ड यूनिवर्सिटी में 8197 सीटें उपलब्ध हैं।
कोर्स के अनुसार सीटों की संख्या
MD (डॉक्टर ऑफ मेडिसिन) कोर्स के लिए सरकारी सीटें 20,496, प्राइवेट सीटें 14,030 और डीम्ड यूनिवर्सिटी सीटें 5,822 उपलब्ध हैं। इसके अलावा MS (मास्टर ऑफ सर्जरी) प्रोग्राम के लिए सरकारी सीटें 9,211, प्राइवेट सीटें 6,867 और डीम्ड यूनिवर्सिटी सीटें 2,412 उपलब्ध हैं। डिप्लोमा (Diploma) पाठ्यक्रम के लिए सरकारी सीटें 326, प्राइवेट सीटें 26 और डीम्ड यूनिवर्सिटी सीटें16 उपलब्ध हैं।
NEET PG 2026 आंसर की, रिस्पॉन्स शीट और स्कोरकार्ड कल होंगे उपलब्ध
NBEMS की ओर से कल यानी 1 अक्टूबर 2026 स्कोरकार्ड जारी कर दिया जायेगा। उम्मीदवार अपना स्कोरकार्ड लॉग इन डिटेल दर्ज करके डाउनलोड कर पाएंगे। स्कोरकार्ड के साथ ही या उसके बाद NEET PG 2026 की आंसर की और हर कैंडिडेट की रिस्पॉन्स शीट जारी करेगा।
