विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

NEET PG Result 2026: रोल नंबर वाइज चेक करें नीट पीजी रिजल्ट, 1 अक्टूबर से Scorecard कर पाएंगे डाउनलोड

Published: Thu, 24 Sep 2026 02:50 PM (IST)Updated: Thu, 24 Sep 2026 03:02 PM (IST)

एनबीईएमएस द्वारा नीट पीजी रिजल्ट की घोषणा कर दी गई है। अभ्यर्थी तुरंत ही वेबसाइट या इस पेज पर दिए ...और पढ़ें

NEET PG Result 2026 OUT

NEET PG Result 2026 OUT

HighLights

  1. नीट पीजी रिजल्ट natboard.edu.in पर जारी।

  2. 1 अक्टूबर से छात्रों के जारी होंगे स्कोरकार्ड।

  3. कटऑफ एवं रिजल्ट इस पेज से करें चेक।

एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। नीट पीजी एग्जाम में भाग लेने वाले 265960 उम्मीदवारों के लिए बड़ी खबर है। आयुर्विज्ञान में राष्ट्रीय परीक्षा बोर्ड (NBEMS) द्वारा NEET PG Result 2026 जारी कर दिया गया है। रिजल्ट की घोषणा ऑनलाइन माध्यम से एनबीईएमएस की ऑफिशियल वेबसाइट natboard.edu.in पर की गई है। जो उम्मीदवार इस परीक्षा में शामिल हुए थे, वे आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर तुरंत ही रिजल्ट की जांच कर सकते हैं।

1 अक्टूबर से स्कोरकार्ड कर पाएंगे डाउनलोड

सभी परीक्षार्थियों को बता दें कि एनबीईएमएस द्वारा स्कोरकार्ड 1 अक्टूबर 2026 को डाउनलोड के लिए उपलब्ध करवाया जायेगा। स्कोरकार्ड आते ही लॉग इन डिटेल दर्ज करके इसे डाउनलोड किया जा सकेगा।

Roll Number वाइज चेक किया जा सकता है परिणाम

एनबीईएमएस द्वारा नीट पीजी रिजल्ट पीडीएफ फॉर्मेट में जारी किया गया है। मेरिट लिस्ट में एप्लीकेशन सीक्वेंस नंबर, रोल नंबर, टोटल स्कोर और रैंक दर्ज है। आप नीचे दिए जा रहे डायरेक्ट लिंक पर क्लिक करके रोल नंबर वाइज नतीजों की जांच कर सकते हैं।

रिजल्ट चेक करने की स्टेप्स 

  • नीट पीजी 2026 रिजल्ट चेक करने के लिए सबसे पहले वेबसाइट natboard.edu.in जाएं। 
  • होम पेज पर Public Notice में Result of NEET-PG 2026 Declared पर क्लिक करें। 
  • अब एक पीडीएफ ओपन होगा जिसमें "नीट-पीजी 2026 का परिणाम देखने के लिए यहां क्लिक करें" पर टैब करें। 
  • अब पीडीएफ फॉर्मेट में रिजल्ट ओपन हो जायेगा जिसमें आप रोल नंबर एवं रैंक चेक कर सकते हैं। 

NEET PG Result 2026 Link

नतीजों के साथ कैटेगरी वाइज कटऑफ जारी

NBEMS द्वारा नीट पीजी रिजल्ट जारी होने के साथ ही कैटेगरी के अनुसार कटऑफ भी जारी कर दिया गया है। General/EWS का कटऑफ 720 में से 262, General PwBD का 720 में से 244, SC/ST/OBC (Including PwBD of SC/ ST/ OBC) वर्ग का कटऑफ 720 में से 226 दर्ज किया गया है।

यह भी पढ़ें- NEET PG 2026 Result OUT: नीट पीजी परीक्षा का रिजल्ट जारी, एक क्लिक से करें डाउनलोड