विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 15, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

NEET PG Result 2023 Update: नीट पीजी रैंक और मार्क्स NBEMS ने जारी किए, स्कोर कार्ड डाउनलोड 25 मार्च से

By Rishi SonwalEdited By: Rishi Sonwal
Published: Wed, 15 Mar 2023 11:29 AM (IST)Updated: Wed, 15 Mar 2023 11:46 AM (IST)

NEET PG Result 2023 Update आयुर्विज्ञान में राष्ट्रीय परीक्षा बोर्ड ने नीट पीजी 2023 प्रवेश परीक्षा में सम्मिलित हुए उम्मीदवारों ...और पढ़ें

NEET PG Result 2023 Update: उम्मीदवार अपना परिणाम, मार्क्स और रैंक आधिकारिक वेबसाइट, natboard.edu.in पर देखें।
NEET PG Result 2023 Update: उम्मीदवार अपना परिणाम, मार्क्स और रैंक आधिकारिक वेबसाइट, natboard.edu.in पर देखें।

एजुकेशन डेस्क। NEET PG Result 2023 Update: नीट पीजी 2023 प्रवेश परीक्षा में सम्मिलित उम्मीदवारों के लिए अपडेट। आयुर्विज्ञान में राष्ट्रीय परीक्षा बोर्ड (NBEMS) ने वर्ष 2023-24 सत्र में एमडी, एमएस, डीएनबी और डिप्लोमा कोर्सेस में दाखिले के लिए आयोजित की गई नीट पीजी 2023 प्रवेश परीक्षा के नतीजों की घोषणा मंगलवार, 14 मार्च 2023 को की। इसके साथ ही, बोर्ड ने नीट पीजी रिजल्ट 2023 के अंतर्गत उम्मीदवारों को परीक्षा में प्रदर्शन के आधार पर आवंटित रैंक और मार्क्स जारी कर जारी कर दिए हैं। ऐसे में जो उम्मीदवार मेडिकल पोस्ट ग्रेजुएट एंट्रेंस एग्जाम में सम्मिलित हुए थे, वे एनबीईएमएस द्वारा आधिकारिक वेबसाइट, natboard.edu.in पर जारी लिस्ट में अपने मार्क्स और रैंक जान सकते हैं।

नीट पीजी रिजल्ट 2023: रैंक और मार्क्स जानने के लिए लिंक

NEET PG Result 2023 Update: ऐसे जानें अपना नीट पीजी रैंक और मार्क्स

उम्मीदवारों को अपनी नीट पीजी रैंक 2023 और मार्क्स जानने के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करना होगा। फिर विभिन्न परीक्षा के विकल्पों में नीट पीजी के लिंक पर क्लिक करना होगा। फिर नये पेज पर वर्ष 2023 के अंतर्गत रिजल्ट और इसके बाद नये पेज पर उम्मीदवारों को “नीट पीजी 2023 परिणाम Results: NEET PG 2023” लिंक पर क्लिक करना होगा। इसके बाद नीट पीजी रिजल्ट 2023 में सफल घोषित उम्मीदवारों के रोल नंबर, अप्लीकेशन आइडी, स्कोर और रैंक की लिस्ट पीडीएफ फॉर्मेट में ओपेन होगी। इस फाइल में उम्मीदवार अपने रोल नंबर को सर्च करके परिणाम जान सकते हैं।

NEET PG Result 2023 Update: नीट पीजी स्कोर कार्ड 25 मार्च से करें डाउनलोड, कट-ऑफ जारी

दूसरी तरफ, NBEMS द्वारा जारी नीट पीजी रिजल्ट 2023 नोटिस के अनुसार प्रवेश परीक्षा में सम्मिलित हुए सभी उम्मीदवारों के लिए स्कोर कार्ड 25 मार्च को जारी किए जाएंगे। परीक्षार्थी आधिकारिक वेबसाइट पर घोषित तिथि पर एक्टिव किए जाने वाले लिंक से अपना नीट पीजी स्कोर कार्ड 2023 डाउनलोड कर सकेंगे। दूसरी तरफ, बोर्ड द्वारा विभिन्न वर्गों के लिए निर्धारित न्यूनतम अंक जारी कर दिए हैं। सामान्य और ईडब्ल्यूएस कटेगरी के लिए 291 अंक, सामान्य-दिव्यांगों के लिए 274 और एससी, एसटी, ओबीसी (दिव्यांग सहित) उम्मीदवारें के लिए कट-ऑफ 257 अंक निर्धारित किया गया है।

यह भी पढ़ें - NEET PG 2023 रिजल्ट घोषित, इस डायरेक्ट लिंक से देखें रोल नंबर, स्वास्थ्य मंत्री ने छात्रों को दी बधाई

बता दें कि एनबीईएमएस द्वारा नीट पीजी 2023 प्रवेश परीक्षा का आयोजन इसी माह की शुरूआत में 5 मार्च को किया गया था।