विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 14, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

NEET PG 2023 रिजल्ट घोषित, इस डायरेक्ट लिंक से देखें रोल नंबर, स्वास्थ्य मंत्री ने छात्रों को दी बधाई

By AgencyEdited By: Shashank Mishra
Published: Tue, 14 Mar 2023 06:49 PM (IST)Updated: Tue, 14 Mar 2023 07:51 PM (IST)

NEET PG 2023 Result इस साल लगभग 2.9 लाख छात्रों ने NEET PG परीक्षा में बैठने के लिए पंजीकरण कराया ...और पढ़ें

NEET PG 2023 Result: इस साल, 2.9 लाख छात्रों ने NEET PG परीक्षा में बैठने के लिए पंजीकरण कराया था।
NEET PG 2023 Result: इस साल, 2.9 लाख छात्रों ने NEET PG परीक्षा में बैठने के लिए पंजीकरण कराया था।

नई दिल्ली, एएनआई। NEET PG 2023 Result: छात्रों के लंबे इंतजार को खत्म करते हुए, नेशनल बोर्ड ऑफ एक्जाम इन मेडिकल साइंसेज (NBEMS) ने मंगलवार को आधिकारिक साइट पर NEET PG 2023 का रिजल्ट घोषित कर दिया। जो उम्मीदवार नीट पीजी 2023 प्रवेश परीक्षा में सम्मिलित हुए थे, वे अपना परिणाम एनबीईएमएस की आधिकारिक वेबसाइट, natboard.edu.in पर एक्टिव लिंक या नीचे दिए डायरेक्ट लिंक से चेक कर सकते हैं और अपना रोल नंबर नीट पीजी रिजल्ट 2023 में देख सकते हैं।

नीट पीजी 2023 स्कोर कार्ड डाउनलोड लिंक

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया ने ट्वीट कर जानकारी साझा की। बता दें इस साल, लगभग 2.9 लाख छात्रों ने NEET PG परीक्षा में बैठने के लिए पंजीकरण कराया था। NEET-PG 2023 का आयोजन 5 मार्च, 2023 को 2023-24 प्रवेश सत्र के MD/MS/DNB/डिप्लोमा पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए किया गया था। 

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया ने ट्विटर पर इसकी घोषणा की और कहा, “नीट-पीजी 2023 का परिणाम आज घोषित कर दिया गया है!

परिणामों में योग्य घोषित किए गए सभी छात्रों को बधाई।” केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया ने कहा, एनबीईएमएस ने फिर से एनईईटी-पीजी परीक्षा सफलतापूर्वक आयोजित करके और रिकॉर्ड समय में परिणाम घोषित करके बहुत अच्छा काम किया है। मैं उनके प्रयासों की सराहना करता हूं!